Numerology Number 7 Prediction: किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है. आज आप अपने पूरे फॉर्म में रहेंगे. आपका सिक्स सेंस जबरदस्त काम करेगा. पर्दे के पीछे की चीज आपको समझ में आएंगी. आज किसी पुराने सवाल का जवाब आपको मिल सकता है. आइये जानते हैं मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
करियर
रिसर्च, धर्म और जांच से संबंधित क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को आज सफलता हासिल होगी. रोजमर्रा के कामों में आज आपका मन नहीं लगेगा. आज सामाजिक रूप से या टीम में काम करना आपके मन को डिस्टर्ब करेगा. आज आपको गहन सोच और धैर्य के साथ अपने कॉन्फिडेंस के सहारे कामों को अंजाम देना होगा. आज फ्यूचर प्लानिंग के लिए दिन बहुत शानदार है.
फाइनेंस
आज अचानक बड़ा धन लाभ या हानि दोनों ही संभव है. सिर्फ सिक्स सेंस के आधार पर कोई निर्णय न करें. प्रैक्टिकल अप्रोच करें. शेयर बाजार या ट्रेडिंग में रिस्की इन्वेस्टमेंट करने के बारे में विचार त्याग दें. कोई पुराना रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है. अचानक आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. लेकिन उन्हें सतर्क रहकर प्राप्त करना होगा.
लव लाइफ
दांपत्य जीवन में अचानक से दूरियां बढ़ सकती हैं. आपकी चुप्पी आपके संबंधों पर भारी पड़ेगी. जीवनसाथी को इग्नोर करने से दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. अपनी बात को जीवनसाथी के सामने स्पष्ट शब्दों में रखें. इससे मिसअंडरस्टैंडिंग और दूरी से बचा जा सकता है. आज के दिन योग और धर्म के प्रति आपका रुझान बढ़ सकता है. ज्यादा समय अकेले ना रहे.
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सिल्वर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं