विज्ञापन

मूलांक 7 वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? ज्योतिषाचार्य से जानें क्या करें और क्या नहीं

Mulank 7: आइए ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित से जानते हैं, मूलांक 7 के जातकों के लिए 13 अप्रैल 2026 का दिन कैसा रहने वाला है, साथ ही जानेंगे आज किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है.

मूलांक 7 वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? ज्योतिषाचार्य से जानें क्या करें और क्या नहीं
Mulank 7: मूलांक 7 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 13 अप्रैल 2026 का दिन?

Mulank 7: अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 माना जाता है. यह अंक केतु ग्रह से जुड़ा होता है, जो व्यक्ति को रहस्यमयी, गहरी सोच वाला और आध्यात्मिक बनाता है. आइए ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित से जानते हैं कि मूलांक 7 के जातकों के लिए 13 अप्रैल 2026 का दिन फाइनेंस, करियर, लव लाइफ आदि में कैसा रह सकता है. साथ ही जानेंगे आज उनके लिए शुभ अंक और शुभ रंग क्या हो सकता है.

करियर में रखें धैर्य

आज के दिन ज्यादा सोच-विचार के कारण आपके काम में देरी हो सकती है. किसी बड़े फैसले या नई डील में हाथ डालने से बचें. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखें. बातचीत के जरिए ही काम को आगे बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

फाइनेंस में बरतें सावधानी

आर्थिक मामलों में आज सतर्क रहने की जरूरत है. किसी भी तरह का नया निवेश करने से बचें, क्योंकि नुकसान होने की संभावना है. किसी को उधार पैसा या कीमती चीज देने से भी बचें. साथ ही परिवार या किसी करीबी के कारण अचानक खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें.

लव लाइफ और निजी जीवन

आज मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है, जिसकी वजह से आप थोड़ा अकेले रहना चाहेंगे. इससे रिश्तों में हल्का मनमुटाव हो सकता है. बेहतर होगा कि अपने पार्टनर या जीवनसाथी के साथ थोड़ा समय बिताएं और बातचीत से दूरी कम करें.

शुभ अंक और रंग

आज के लिए आपका शुभ अंक 2 है, जो आपको संतुलन और शांति देगा. वहीं, पीला रंग आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा.

यह भी पढ़ें- 13 अप्रैल को मूलांक 6 वालों के लिए क्या लाए हैं सितारे? डॉ. गौरव कुमार दीक्षित से जानें शुभ संकेत

क्या करें आज?

धार्मिक दृष्टि से आज के दिन भगवान का ध्यान करना और मन को शांत रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा. ध्यान और प्रार्थना से आप मानसिक शांति पा सकते हैं और दिन को बेहतर बना सकते हैं.

कुल मिलाकर, आज का दिन सावधानी और संयम से बिताने पर आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com