विज्ञापन

मूलांक 7 वालों का आज दुनिया से उचटेगा मन, 15 अप्रैल को केतु दिखाएगा अध्यात्म की राह!

Mulank 7: आज का दिन आपके लिए आत्म-मंथन का है. केतु के प्रभाव से आज आप भीड़-भाड़ से दूर एकांत की तलाश करेंगे. क्या आज करियर में मन लगेगा या अकेलेपन की चाहत रिश्तों में दरार डालेगी? आर्थिक स्थिति को लेकर केतु के क्या संकेत हैं? अगर आप भी गहराई से सोचना पसंद करते हैं, तो आज का अंक ज्योतिष राशिफल आपको भविष्य की सही राह दिखाएगा.

मूलांक 7 वालों का आज दुनिया से उचटेगा मन, 15 अप्रैल को केतु दिखाएगा अध्यात्म की राह!
Mulank 7: मूलांक 7 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 15 अप्रैल 2026 का दिन?
AI

Aaj ka Mulank 7 Ank Jyotish 15 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 7, 16, 25 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. अंक 7 पूर्ण रूप से केतु ग्रह के द्वारा संपादित है. मूलांक 7 वाले जातकों को आज का दिन मन को अध्यात्म और शोधकारक विषयों पर लगाने का है. आज मन आपको धर्म और एकांकी जीवन की ओर आकर्षित करेगा.

करियर : आज का दिन मूलांक 7 के जातकों के लिए आज का दिन मन को एकाग्रचित कर कार्य में लगाने का है. ऑफिस या व्यवसाय स्थल में लोगों के साथ कार्य करने में मन दिक्कत कर सकता है. भीड़ से दूर शोध और आध्यात्मिक विषयों पर कार्य में मन लगेगा.

फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. कोई बड़ा लाभ और नुकसान दोनों ही होने की संभावना नहीं है. भविष्य में बचत से संबंधित योजनाओं पर ध्यान देना होगा. निवेश करने से दूर रहें.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : जीवनसाथी और प्रेमिका आदि से दूर रहने का मन रहेगा. अकेले में रहकर भविष्य के बारे में गहराई से सोने का समय है. शारीरिक थकान आपको सांसारिक मोहमाया से विरक्त करेगी. आपका शांत रहना गलतफहमी उत्पन्न कर सकता है इसके बारे में विशेष ध्यान रखें.

शुभ अंक : 4, 7

शुभ रंग : सफेद.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 7 Numerology Prediction, Today's Horoscope 15 April 2026, Ketu Impact On Number 7, Spiritual Growth Numerology, Numerology Predictions Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com