Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8,17,26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होगा. आज किसी पुराने महत्वपूर्ण कार्य को समाप्त करने के लिए दिन बेहतर है अनुशासन में ईमानदारी के साथ आपको बढ़त हासिल होगी. पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा के लिए आज का दिन बेहतर है.आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर
ऑफिस में आज आपकी मेहनत और अधिक जिम्मेदारी से किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी. उच्च अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय होगा.कार्य के प्रति आपका समर्पण काबिले तारीफ होगा. आपकी ईमानदारी से ऑफिस में आपकी अलग पहचान बनेगी. आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या किसी प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका दिया जा सकता है. सरकारी नौकरी,जुडिशरी, कंस्ट्रक्शन और टेक्निकल सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है. लंबे समय से आपके प्रयासों से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे.पुराने ग्राहकों के द्वारा आज बेहतर बिजनेस प्राप्त हो सकता है. रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से संबंध बेहतर अवसर प्राप्त होंगे.
Finance / फाइनेंस
आज आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी.आर्थिक स्थिति में स्थाई रूप से मजबूती होगी. रुका हुआ पेमेंट प्राप्त हो सकता है. इनकम के एडिशनल सोर्सेस बनेंगे. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा.गोल्ड, प्रॉपर्टी और कंस्ट्रक्शन में इन्वेस्टमेंट से लाभ की स्थिति बनेगी. शेयर बाजार में बिना किसी जानकारी के निवेश न करें. आज आपका धन करके मेंटेनेंस और गाड़ियों पर खर्च हो सकता है. किसी भी प्रकार की लापरवाही आपको आर्थिक नुकसान दे सकती है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन
जीवनसाथी के साथ आज रिश्तो में समझ बढ़ेगी. एक दूसरे का भरोसा करें. पहले से आपके बीच भावनात्मक लगाव बढ़ेगा. परिवार में आज आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी.एक दूसरे के साथ रिश्तों में सहानुभूति और संतुलन रहेगा.अविवाहित लोगों की रिश्ते की बात आज शुरू हो सकती है.प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.भारी मन और कठोर शब्दों की वजह से आज रिश्ते खराब हो सकते हैं. धैर्य के साथ बातचीत करें.आसान शब्दों में अपनी बात को पार्टनर से करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : बेंगनी
आज का उपाय : पीपल के वृक्ष के नीचे बैठकर सरसों के तेल का चौमुख दिया जलाएं. तेल के अंदर काले तिल और उड़द की दाल डालें तथा जरूरतमंद एवं मजदूरों की मदद करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं