विज्ञापन

08 August 2026 Numerology Horoscope 4 : जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने से मिलेगी मानसिक शांति

आज के दिन का अंक 8 और आपका मूलांक 4 मिलकर शनि और राहू की ऊर्जा के माध्यम से आज आप समाज और नियमों से अलग हटकर नई सोच के साथ कार्य करेंगे. पुरानी समस्याओं का आपके द्वारा समाधान होगा.आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. 

08 August 2026 Numerology Horoscope 4 : जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने से मिलेगी मानसिक शांति
जीवनसाथी के साथ बातचीत पर भरोसा बढ़ेगा.

Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है. काफी समय से अधूरे पड़े कार्यो को आज पूरा करने का अवसर मिलेगा पुराने किए कार्यों की समीक्षा होगी मजबूत योजनाओं के साथ भविष्य से संबंधित कार्य करें.आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर

 आज करियर में आपके द्वारा बेहतर जिम्मेदारी निभाई जाएगी. आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी.आपके कार्य करने के तरीके से अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा. प्रमोशन के साथ आज आपको बेहतर जिम्मेदारी दी जा सकती है. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है.वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य के प्रति समर्पण से प्रभावित होंगे. अधूरे कार्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करें.आज आपके द्वारा बनाई गई मजबूत नीति भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेगी. व्यवसाय में नई रणनीति से लाभ की स्थिति बनेगी.साझेदारी और बड़े कॉन्ट्रैक्ट बन सकते हैं.

Finance / फाइनेंस

आज आर्थिक स्थिति में उतार चढाव बना रहेगा. शुरुआती दिक्कतों के बाद आपके मजबूत प्रयासों से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. किसी योजना में फंसा हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट,मशीनरी पर आपका धन खर्च होने की संभावना है.अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण करें.शेयर बाजार में अधिक जोखिम न उठाएं. जल्दबाजी में किए गए निवेश से नुकसान हो सकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन 

 जीवनसाथी के साथ बातचीत पर भरोसा बढ़ेगा. एकदूसरे से बातों पर भरोसा करें.रिश्तो में ईमानदारी बनाकर रखें.आज प्रेम संबंधों में नजदीकी आएगी. परिवार और मित्रों के साथ समय व्यतीत करें. अनमैरिड लोगों के विवाह की बातचीत आगे बढ़ेगी.अपने दिल की बात को स्पष्ट शब्दों में पार्टनर के साथ कहें.

Lucky Number / शुभ अंक : 8
Lucky Color / शुभ रंग : सिलेटी 
     
आज का उपाय : आज किसी गणेश जी के मंदिर में जाकर हरी मूंग का दान करें. मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज लगाएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 Horoscope, Mulank 4 Rashifal, Mulank 4 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com