Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8,17,26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होगा.आपके लिए आज गंभीरता से कार्य करने होंगे. आपके प्रयास मजबूत होंगे. किसी भी मामले में जल्दबाजी ना करें.टीम के सदस्यों के साथ समन्वय बना कर रखें.आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर
आज करियर में आपके द्वारा काफी अधिक मेहनत की जाएगी. शुरुआती संघर्ष के बाद धीरे-धीरे सफलता हासिल होगी. आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे.अपनी कार्य योजना को लागू करने के लिए आज का दिन बेहतर है. रुके हुए कार्यों में आज आपको प्रगति देखने को मिलेगी. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको काफी सपोर्ट किया जाएगा.आज आपकी जिम्मेदारी और मेहनत तथा ईमानदारी को देखते हुए आपको नेतृत्व का अवसर दिया जा सकता है. पुराने पेंडिंग कामों को आपके द्वारा आज पूरा कर सकते हैं. व्यवसाय में आपकी मेहनत और सही कार्य योजना से लाभ की स्थिति बनेगी. रियल एस्टेट,कंस्ट्रक्शन और ऑटोमोबाइल सेक्टर में जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष लाभदायक रहेगा.
Finance / फाइनेंस
आज आपके द्वारा किए गए प्रयास काफी सराहनीय होंगे.आप आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे.अतिरिक्त इनकम के स्रोत बनने की संभावना है. किसी बड़ी योजना में लगा हुआ धन आज वापस मिल सकता है. सेविंग्स और लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट पर ध्यान केंद्रित करें.ऑटोमोबाइल सेक्टर रियल एस्टेट और सरकारी कंपनियों में निवेश करके बेहतर लाभ कमाया जा सकता है.जल्दबाजी और अधूरी जानकारी में किया गया निवेश रिस्की रहेगा. घर में मेंटेनेंस और लीगल मैटर्स के अलावा मेडिकल पर धन खर्च होने की संभावना है.अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करें.किसी भी फाइनेंशियल मैटर में सतर्क रहें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन
जीवनसाथी के साथ आज भावुक संबंध बनेंगे. घर से दूर रहकर भी आप पार्टनर के नजदीक रहेंगे. परिवार के साथ समय व्यतीत करने का प्रयास करें, या कनेक्ट बने रहे.अनमैरिड लोगों के लिए विवाह से संबंधित बातचीत में बदनामी या रुकावट का सामना करना पड़ सकता है. आज बातचीत में कठोरता ना रखें.धैर्य के साथ किसी भी कार्य को पूरा करें. बातचीत में एक दूसरे के प्रति संवेदना बनाकर रखें. किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : नीला
आज का उपाय : आज पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाएं, हनुमान चालीसा का पाठ करें. उसके बाद हाथ पैर धोकर घर चले जाएं. पीछे मुड़कर ना देखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं