Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है. जटिल परिस्थितियों में भी आपके द्वारा बेहतर तरीके से कार्य किया जाएगा.आपकी इनट्यूशन पावर आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी.पूर्व में किए गए प्रयासों से आज आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे.आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर
ऑफिस में आज आपके द्वारा काफी मेहनत की जाएगी.अनुशासन में रहकर ईमानदारी के साथ किए गए प्रयासों से सफलता हासिल होगी.कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके प्रयासों से शुरू हो सकता है. इंजीनियरिंग, एडमिनिस्ट्रेशन,सरकारी नौकरी,कंस्ट्रक्शन सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज बेहतर परिणाम प्राप्त होने की संभावना है.पहले से पेंडिंग पड़े हुए कामों पर फोकस करें.आज की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है.उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको सहयोग मिलेगा. ऑफिस की गुप्त राजनीति से सतर्क रहें. आपको बेहतर जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. व्यवसाय में आज अच्छा लाभ मिल सकता है.अपने पदार्थ की क्वालिटी पर ध्यान रखें. ग्राहकों के लिए पूर्ण रूप से संतुष्ट करें.
Finance / फाइनेंस
आर्थिक मामलों में आज आपको सजग रहना होगा. लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. ज्यादा लालच में आकर कोई गलत निर्णय न करें अन्यथा लाभ से ज्यादा नुकसान होने की संभावना रहेगी. किसी भी फाइनेंशियल डिसीजन में सावधानी रखें.धोखा होने की संभावना है.ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में सतर्कता रखनी होगी.लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक होगा. शेयर बाजार में लंबी अवधि के निवेश कर सकते हैं.ज्यादा जोखिम लेकर कोई भी इन्वेस्टमेंट ना करें. पेंडिंग पेमेंट रिलीज होकर मिल सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी.अचानक किसी बड़े लाभ के प्राप्त होने से स्थितियों में बदलाव आएगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन
आज जीवन साथी का आपको बेहतर सहयोग प्राप्त होगा. आपसी रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा.परिवार के साथ समय व्यतीत करें.नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. लेकिन आपको नए प्रेम संबंधों में सावधान रहने की आवश्यकता है.छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है इसलिए सावधान रहे. बातचीत के दौरान किसी भी तरह की कठोर शब्दों का इस्तेमाल न करें. जिद में आकर कोई भी कार्य न करें.आज आपसी समन्वय से कार्य करें.पार्टनर के साथ बेहतर भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है.आपसी समझ बढ़ेगी. आज किसी तीसरे व्यक्ति के बीच में आने से संबंधों में दरार पड़ने की संभावना है.
Lucky Number / शुभ अंक : 8
Lucky Color / शुभ रंग : ब्लू
आज का उपाय : आज किसी मंदिर में हरी मूंग, नारियल और सात प्रकार के अनाज का दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं