विज्ञापन

06 August 2026 Numerology Horoscope 8 : ऑफिस में आपकी मेहनत और अनुशासन से रुके हुए कार्य पूरे होंगे

आज के दिन का अंक है 6 है और मूलांक 8.आज शनि और शुक्र की ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित होगा. आज अनुशासन और मेहनत के द्वारा आप बेहतर कार्य करेंगे.आपकी योजना से सफलता हासिल होगी. आईए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

06 August 2026 Numerology Horoscope 8 : ऑफिस में आपकी मेहनत और अनुशासन से रुके हुए कार्य पूरे होंगे
आज प्रेम संबंधों में काफी गंभीरता रहेगी.

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8,17,26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होगा. आज आपको अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयास करना होगा. आपके प्रयासों से रुके हुए कार्य पूरे होंगे.आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर

ऑफिस में आज आप काफी मेहनत के साथ कार्य करेंगे.आपके द्वारा अनुशासन में रहकर किए गए कार्यों से अधिकारी वर्ग प्रसन्न होगा. आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है.आपके प्रयासों से किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता हासिल होगी. सरकारी नौकरी और प्रशासनिक कार्यों में कार्यों में संलिप्त लोगों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहेगा.आज आपको अपने कार्यों को पूरा करना होगा.आज का कार्य कल पर छोड़ने से लापरवाही की वजह से करियर में दिक्कत बढ़ सकती हैं. व्यवसाय में आपकी स्ट्रेटजी के माध्यम से विस्तार होने की संभावना है. रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन से जुड़े बिजनेस में बड़े लाभ मिलेंगे.

Finance / फाइनेंस

 आज आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी.आपके द्वारा मेहनत और ईमानदारी से किए गए कार्यों से बेहतर प्रतिफल प्राप्त होगा.आपका किसी योजना में फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. प्रॉपर्टी,गोल्ड और रियल एस्टेट,SIP में किए गए निवेश से लाभ की स्थिति बनेगी.ज्यादा जोखिम लेकर कोई भी निवेश न करें. आज आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है.गाड़ी के मेंटेनेंस,घर एवं अप्रत्याशित खर्चों में वृद्धि देखने को मिलेगी.आपको खर्चों पर कंट्रोल करना होगा.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन

आज प्रेम संबंधों में काफी गंभीरता रहेगी. एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना होगी.आपसी रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे. अविवाहित लोगों के लिए आज विवाह की बातचीत में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है. नए बने प्रेम संबंधों में सोच समझकर बातचीत करें. कठोर शब्दों की वजह से विवाद की स्थिति बन सकती है. किसी भी गलतफहमी की स्थिति में एक दूसरे के साथ खुलकर स्पष्ट शब्दों में बातचीत करें. समाज में आज मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी. किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न दिखाएं.

Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : काला 

आज का उपाय : आज किसी पीपल के वृक्ष के नीचे एक काजल की डिब्बी दबाएं एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 8 Horoscope, Mulank 8 Rashifal, Mulank 8 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com