विज्ञापन

06 August 2026 Numerology Horoscope 4 : रिश्तों और व्यवसाय में संतुलन बनाकर चलना होगा

आज के दिन का अंक 6 और आपका मूलांक 4 मिलकर शुक्र और राहू की ऊर्जा के माध्यम से जीवन में अप्रत्याशित प्रगति होगी. धैर्य के साथ आपको आगे बढ़ना होगा. धीरे-धीरे मेहनत से स्थिरता बढ़ेगी. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. 

06 August 2026 Numerology Horoscope 4 : रिश्तों और व्यवसाय में संतुलन बनाकर चलना होगा
काफी समय से अटका हुआ आपका धन आज प्राप्त हो सकता है.

Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है. आज आपको अपनी स्ट्रेटजी और प्लानिंग के साथ कार्य करना होगा. लोगों की बातों और बहकावे में नहीं आना है.आपके प्रयासों से आज रुके हुए कार्यों में प्रगति देखने को मिलेगी.आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर

ऑफिस में आज आपके द्वारा काफी मेहनत और अनुशासन से कार्य किया जाएगा.अधिकारियों को आपकी कार्यशैली काफी अधिक पसंद आएगी. आपको प्रमोशन या कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है.काफी समय से ट्रांसफर के लिए प्रयासरत जातकों के लिए आज सकारात्मक संकेत प्राप्त हो सकते हैं. पुरानी पेंडेंसी को आज खत्म करने का प्रयास करें.आज की गई लापरवाही से करियर में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. व्यवसाय में पुराने ग्राहकों से फिर से बिजनेस की शुरुआत हो सकती है. व्यवसाय के विस्तार करने के लिए आज का दिन शानदार है.आज आपको अपने पदार्थ की क्वालिटी और कंपटीटर्स पर विशेष ध्यान देना होगा.

Finance / फाइनेंस

काफी समय से अटका हुआ आपका धन आज प्राप्त हो सकता है. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी.लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा. म्युचुअल फंड और शेयर बाजार में एक्सपर्ट की सलाह लेकर निवेश करने से लाभ की स्थिति बनेगी.ट्रेडिंग और शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट से दूर रहे.आपके खर्चों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है. इसलिए प्राथमिकता के आधार पर धन खर्च करें. अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करना होगा. जल्दबाजी में या किसी व्यक्ति के प्रभाव में आकर कोई भी इन्वेस्टमेंट ना करें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन 

 प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति नजदीकियां बढ़ेगी. रोमांटिक एनर्जी एक्टिव रहेंगी. जीवनसाथी का बेहतर सहयोग प्राप्त होगा.परिवार के साथ समय व्यतीत करें. इससे आपको सुकून की प्राप्ति होगी.अविवाहित लोगों को मैट्रिमोनियल साइट या न्यूज़पेपर के माध्यम से आज नए प्रेम संबंध या विवाह का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है.रिश्तो में बातचीत के दौरान जिद या कठोर शब्दों का इस्तेमाल न करें. कम्युनिकेशन के माध्यम से किसी भी समस्या का आसान समाधान करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 8
Lucky Color / शुभ रंग : हरा 
     
आज का उपाय : हरी मूंग, हरी सब्जी का किसी धर्म स्थान में दान करें. गौशाला में जाकर गायों के लिए चारा डालें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 Horoscope, Mulank 4 Rashifal, Mulank 4 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com