Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता. 8 नंबर मूलांक के जातक काफी संघर्षप्रिय, मेहनती और अनुशासन का पालन करने वाले होते हैं. इन्हें हर काम पूरी शिद्दत से करना पसंद होता है. इनके कामों में अक्सर रुकावट या विलम्ब होता है.आज आपके रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं. अचानक किसी से मुलाक़ात के बाद आपको किसी प्रोजेक्ट में कामयाबी मिलेगी.जिम्मेदारी में वृद्धि देखने को मिलेगी. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज करियर में आपके लिए काफी महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं. कुछ अधिकारियों के द्वारा आपके कार्यों की देखरेख नजदीकी से होगी. आपके कार्य क्षेत्र में बदलाव और जिम्मेदारियां में बढ़ोतरी की जा सकती है. काफी समय से यदि आपका कोई प्रोजेक्ट रुका हुआ था तो वह आज आगे बढ़ सकता है. एडमिनिस्ट्रेशन और टेक्निकल सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी बेहतर होगा. आज ऑफिस में सहकर्मियों के साथ टकराव की स्थिति बन सकती है. रूल्स रेगुलेशन तोड़ने में आपको दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. व्यापार में पुराने ग्राहक आज वापस हो सकते हैं. पेंडिंग पेमेंट रिलीज हो सकता है. व्यापार के लिए बेहतर स्ट्रेटजी तैयार करनी होगी.
Finance / फाइनेंस : आज आपकी फाइनेंशियल एनर्जी काफी बेहतर होगी. आपका रुका हुआ धन जो पहले से उधार में दिया हुआ था वह आपको प्राप्त हो सकता है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट से आज आपको बड़ा धनलाभ होगा. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए आज स्ट्रेटजी बनाएं. ज्यादा रिस्क लेना इन्वेस्टमेंट में दिक्कत कर सकता है. किसी व्यक्ति के दुख को सुनकर अपना धन उधार ना दें.अनुशासनहीनता की वजह से आज वित्तीय नुकसान हो सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में एक दूसरे के साथ गंभीर चर्चा होगी. आपका पार्टनर आपसे अटेंशन चाहता है. कम्युनिकेशन में आज आपको ईमानदारी बना कर रखनी होगी. आज आपका किसी नौकरीपेशा व्यक्ति की ओर आकर्षण बढ़ सकता है. आज आपके रिश्ते डेवलप होंगे. पारिवारिक जिम्मेदार लोगों को लेकर आज आपकी बातचीत काफी देर तक हो सकती है. प्रोफेशनल लाइफ का स्ट्रेस आपकी पर्सनल लाइफ पर हावी हो सकता है. जीवनसाथी के साथ आज पुराने इशू पर बातचीत हो सकती है.जोड़ों में दर्द के साथ ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : नेवी ब्लू.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं