विज्ञापन

Numerology Prediction 4, 5 June 2026: व्यवसाय में दिन लाभदायक, जल्दबाजी करने से बिगड़ सकते हैं काम!

आज के दिन का अंक 3 है और आपका मूलांक 4 है. आज राहु के साथ बृहस्पति की ऊर्जा आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज का दिन आपके जीवन में अचानक बड़े अवसर और अनएक्सपेक्टेड डिसीजन और प्लानिंग लेकर आएगा. जानते हैं मूलांक 4 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर.

Numerology Prediction 4, 5 June 2026: व्यवसाय में दिन लाभदायक, जल्दबाजी करने से बिगड़ सकते हैं काम!
इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग आज लाभदायक रहेगी.

Personality Number 4 / मूलांक 4 : जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को होता है उन जातकों का मूलांक 4 होता है. 4 नंबर मूलांक वाले जातक काफी जिद्दी और क्षमतावान होते हैं. विकट परिस्थितियों में भी इनका संकल्प मजबूत होता है. यह काफी दिमागी और काम को जल्दी खत्म करने में इन्हे महारत हासिल होती है. आज किसी पेंडिंग प्रोजेक्ट में मूवमेंट हो सकता है. नई योजनाएं बनेगी. मेन्टली आज आप काफी एक्टिव रहेंगे. अचानक आपको कोई ऐसा समाचार मिल सकता है जो आपकी उम्मीद से परे हो. किसी भी प्रकार का परिवर्तन आज आपके लिए लाभकारी होगा. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : अचानक आपके प्रोफेशनल लाइफ में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है. कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है. उच्च अधिकारी आपके कार्य पर पैनी नजर बनाए रखेंगे. टेक्निकल और मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी लाभदायक है. आपके द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों में आज सफलता प्राप्त हो सकती है. ऑफिस में साथी कर्मचारियों के साथ विवाद करने से बचना होगा. अपनी बात को सहज शब्दों में कहें. व्यवसाय में आज नए ग्राहकों से आपको बेहतर उम्मीद होगी. कोई बड़ी डील की चर्चा हो सकती है. सोशल मीडिया के माध्यम से व्यवसाय में विस्तार हो सकता है. दूर देश या दूरस्थ स्थानों से व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रह सकती है. कोई पेंडिंग पेमेंट आज आपको मिलेगा. उधार में दिया गया धन आपको वापस प्राप्त हो सकता है. एडिशनल इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं. इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग आज लाभदायक रहेगी. ज्यादा लालच देने वाली या शार्ट मनी वाली योजनाओं से आपको दूर रहना होगा. अनजान व्यक्तियों के द्वारा दिए गए प्रलोभन से सावधान रहें. बिना जांच परख किये कोई इंवेस्टमेंट आपको नुकसान कर सकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपको अपने मन की फीलिंग्स को शब्दों में पार्टनर के साथ व्यक्त करने की आवश्यकता है. आपके बिजी शेड्यूल में वक्त निकाल कर पार्टनर के साथ बैठना होगा. खुलकर बातचीत करने से आपके संबंध पहले से बेहतर हो सकते हैं. अचानक किसी नए व्यक्ति से किसी सोशल साइट के माध्यम से मित्रता भावनात्मक संबंधों में तब्दील हो सकती है.लाइफ पार्टनर के साथ फ्यूचर प्लानिंग को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है. एक दूसरे का सपोर्ट मिलना आज काफी आवश्यक है. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें. आपकी जिद या छोटी बातों को गंभीरता से लेने की वजह से संबंधों में दिक्कत आ सकती है. मानसिक तनाव,सर दर्द और सर की नसों में खिंचाव की समस्या आपको परेशान कर सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 1 

Lucky Color / शुभ रंग : ग्रे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 Rashifal, Mulank 4 Horoscope Today, Mulank 4 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com