Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8,17,26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होगा. आज भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय नहीं करना है. तथ्यों के आधार पर धीरे-धीरे पूरी जानकारी के साथ संतुष्टि होने पर निर्णय करें.आपके द्वारा की गई मेहनत आज रंग लाएगी.आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर
ऑफिस में आज आपके द्वारा जबरदस्त मेहनत की जाएगी.अनुशासन में रहकर आपके द्वारा किए गए कार्यों में सफलता हासिल होगी. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपको अहम रोल दिया जा सकता है या आपका प्रमोशन होने की संभावना है.सरकारी और प्रशासनिक कार्यालय में अटकी हुई कोई फाइल आपके प्रयासों से निकल सकती है.टेक्निकल और प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा.आज अपनी पेंडेंसी को खत्म करने का प्रयास करें. आज का कार्य कल पर छोड़ने से स्थिति गंभीर बन सकती है. किसी भी कार्य के लिए आज शॉर्टकट लेना घातक सिद्ध हो सकता है. रियल एस्टेट, मशीनरी, ऑटोमोबाइल,इंपोर्ट एक्सपोर्ट,कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज शानदार परिणाम प्राप्त होंगे.
Finance / फाइनेंस
आज आपकी आर्थिक स्थिति धीमे-धीमे मजबूत होगी. दिन में कई बार आज धन प्राप्त होते-होते रुकने की संभावना है. धैर्य बनाकर रखें.जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न करें.रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है.बचत पर ध्यान केंद्रित करें. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट जैसे प्रॉपर्टी, म्युचुअल फंड से आज आज लाभ की स्थिति बनेगी.खर्चों पर कंट्रोल करना होगा. अनावश्यक खर्च आपके बजट का संतुलन बिगाड़ सकते हैं. बिना जानकारी के किसी भी प्रकार का रिस्की इन्वेस्टमेंट घातक सिद्ध होगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन
आज जीवन साथी का आपको जबरदस्त सहयोग प्राप्त होगा. आपस में समझ बढ़ेगी.एक दूसरे के प्रति सम्मान और भरोसा बढ़ेगा.परिवार के साथ समय व्यतीत करें. इससे मानसिक सुकून की प्राप्ति होगी.अविवाहित लोगों के विवाह के संबंधित बातचीत शुरू हो सकती है. सावधानी रखें, नए प्रेम संबंधों में कार्य के प्रेशर की वजह से विवाद हो सकता है.जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें.उसकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें.बातचीत के दौरान कठोर शब्दों और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने से बचें. समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी.परिवार का सहयोग प्राप्त होगा.छोटे भाई बहन एवं बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान अवश्य करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : हरा
आज का उपाय : आज किसी वृद्ध आश्रम में छाता जूते चप्पल और खाने की चीजों का दान करें. चीटियों को बना हुआ मीठा आटा डालें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं