Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है. परिवार के बड़े बुजुर्गों एवं करियर में वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आपको बेहतर सहयोग प्राप्त होगा. जल्दबाजी में आकर कोई भी महत्वपूर्ण कार्य न करें. आइए जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर
ऑफिस में आज आपके द्वारा अनुशासन में रहकर कार्य किया जाएगा. आपकी कार्यशैली से अधिकारी काफी प्रसन्न होंगे. आपको बेहतर जिम्मेदारी दी जा सकती है. किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपको लीड करने का अवसर मिलेगा. इंजीनियरिंग और एडमिनिस्ट्रेशन सेक्टर से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. पुराने रुके हुए प्रोजेक्ट आपके द्वारा फिर से शुरू किये जा सकते हैं. आपकी मेहनत और लगन से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. बिजनेस में पुराने ग्राहकों एवं नए ग्राहकों की आवश्यकताओं के बीच संतुलन बिठाना काफी आवश्यक होगा. अपनी योजना के अनुरूप व्यवसाय में विस्तार करें. पार्टनरशिप के व्यवसाय में पार्टनर के साथ संबंध और योजनाओं को पारदर्शी रखें.
Finance / फाइनेंस
आपके रुके हुए पेमेंट मिल सकते हैं. आर्थिक मामलों में आपके प्रयासों से प्रगति होगी. परिवार के किसी व्यक्ति के द्वारा आपको फाइनेंशियल सपोर्ट मिल सकता है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा. बचत पर ध्यान केंद्रित करें. अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट,गाड़ी की मेंटेनेंस और कई अनप्रिडिक्टेबल खर्चों से आपका बजट बिगड़ सकता है. इसलिए बजट प्लान करके ही कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन करें. बिना जानकारी या अधूरी जानकारी के शेयर बाजार एवं अन्य किसी बड़ी डील में इन्वेस्टमेंट ना करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन
आज आपके परिवार का सहयोग आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा. आपके जीवन साथी के द्वारा आपका सपोर्ट आपको मानसिक और करियर में मजबूती देगा. किसी भी प्रकार के कठोर शब्दों का इस्तेमाल बातचीत के दौरान ना करें. अपनी भावनाओं को स्पष्ट शब्दों में पार्टनर के साथ व्यक्त करें. कार्य का प्रेशर अपने व्यक्तिगत जीवन पर हावी न होने दें. घर के बड़े बुजुर्गों एवं जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : नेवी ब्लू
आज का उपाय : आज किसी गौशाला में जाकर हरे चारे की व्यवस्था करें. अपने हाथ से गाय को चारा खिलाएं एवं पानी पिलाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं