विज्ञापन

मूलांक 8 राशिफल : आज धैर्य और अनुशासन के साथ काम करने से मिलेगी सफलता, आर्थिक मामलों में रहे सतर्क!

आज के दिन का अंक है 2 है और मूलांक 8, जो शनि और चन्द्रमा की टकराव वाली ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित करेगी. आज आपको अपनी कार्यशैली और आज परिस्थिति के बीच संतुलन बनाना होगा. आइए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 8 राशिफल : आज धैर्य और अनुशासन के साथ काम करने से मिलेगी सफलता, आर्थिक मामलों में रहे सतर्क!
आज काम से ज्यादा मन की शांति के लिए प्रयास करने होंगे.

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता. 8 नंबर मूलांक के जातक काफी संघर्षप्रिय, मेहनती और अनुशासन का पालन करने वाले होते हैं. इन्हें हर काम पूरी शिद्दत से करना पसंद होता है. इनके कामों में अक्सर रुकावट या विलम्ब होता है. आज आपको अपने कामों के लिए शुरूआत में काफी संघर्ष करना पड़ सकता है. उसके बाद आपकी शिद्दत, मेहनत और धैर्य से आपको सफलता हासिल होगी. आज काम से ज्यादा मन की शांति के लिए प्रयास करने होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज करियर में आपकी प्रगति काफी धीमी होगी. अधिकारियों का ध्यान आपके कार्यप्रणाली पर नजदीक से होगा. पूर्व में की गई मेहनत का परिणाम प्राप्त हो सकता है.कोई सरकारी विभाग में अटका हुआ कार्य आज आपके प्रयासों से सफल हो सकता है. ऑफिस में आज आपकी रिस्पांसिबिलिटी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. किसी भी प्रकार का कॉन्ट्रैक्ट बेहतर तरीके से जाँचने के बाद ही करें. आज धैर्य रखना आपके लिए कामयाबी देने वाला होगा. ऑफिस में अथॉरिटी के साथ टकराव हो सकता है. आज के दिन व्यापार को बढ़ाने की रणनीति बना सकते हैं. कोई पुरानी डील फिर से एक्टिव हो सकती है. नए बिजनेस की शुरुआत या किसी ऑफर पर जल्दबाजी में निर्णय न करें.

Finance / फाइनेंस : आज आपको कड़ी मेहनत के बाद धन से संबंधित कामयाबी मिलेगी. आज के दिन पैसा बचाने पर ध्यान केंद्रित करना होगा. अचानक कोई बड़ा खर्च आपके जीवन में आ सकता है. कोई पुराना अटका हुआ पेमेंट आज रिलीज हो सकता है. किसी इन्वेस्टमेंट के लिए आज प्लानिंग करें, उसके बाद निर्णय करें. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है. किसी व्यक्ति को उधार में दिया गया धन आज वापस मिल सकता है. आज आपको अपना धन बचाने पर ध्यान देना होगा. किसी हेवी मशीनरी उद्योग के माध्यम से आपको लाभ हो सकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आप अपने मन की भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाएंगे. आपका आकर्षण किसी खास व्यक्ति की तरफ हो सकता है. अधूरी बातचीत की वजह से मन में उलझन रह सकती है. आज कम्युनिकेशन के माध्यम से रिश्तों में दूरियां खत्म करनी होगी. खास व्यक्ति से आपके संबंध यदि खराब है तो आज आप पहल करके बातचीत कर सकते हैं. आपके जीवन साथी को आपके समय की आवश्यकता होगी. काम के प्रेशर के बीच आपके जीवनसाथी के लिए समय निकालना होगा. प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाना आवश्यक है. घर में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. आज काम की अधिकता की वजह से मेंटल वीकनेस हो सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 6

Lucky Color / शुभ रंग : सिल्वर.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com