Personality Number 4 / मूलांक 4 : जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को होता है, उन जातकों का मूलांक 4 होता है. 4 नंबर मूलांक वाले जातक काफी जिद्दी और क्षमतावान होते हैं. विकट परिस्थितियों में भी इनका संकल्प मजबूत होता है. यह काफी दिमागी और काम को जल्दी खत्म करने में इन्हे महारत हासिल होती है. आज आपको बदलाव और परिस्थितियों का पहले से अंदाज़ हो जाएगा. अचानक अनएक्सपेक्टेड चीजें आपके जीवन में आ सकती है. आज का दिन आपके लिए अनप्रिडिक्टेबल रह सकता है. अचानक दिक्कत और अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं. आज आपके मन में विचारों का समागम होगा. आज के दिन आपको प्रैक्टिकल रहना होगा.आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज ऑफिस में आपकी थिंकिंग सबसे अलग हो सकती है. आपके आइडिया थोड़े अतरंगी लेकिन कारगर सिद्ध होंगे. किसी नए प्रोजेक्ट की जटिल समस्या में आपको लीड करने के लिए आगे किया जा सकता है. अथॉरिटी से संबंधित लोगों से बातचीत करते समय अपनी बात स्पष्ट रूप से कहें. नई नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को आज सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. आज आप किसी भी बात पर तुरंत प्रक्रिया ना दें. सोच विचार और पूरी जानकारी के बाद ही उसे पर अमल करें. ऑनलाइन बिजनेस और टेक्निकल फील्ड से जुड़े व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति हो सकती है. नए लोगों के साथ और संपर्क स्थापित होंगे. पार्टनर के साथ योजनाओं में स्पष्टता रखें.
Finance / फाइनेंस: आज फाइनेंशियल एनर्जी अनस्टेबल रह सकती है. अचानक बड़े लाभ और हानि के योग बन सकते हैं. इन्वेस्टमेंट में ज्यादा रिस्क लेने से धन हानि हो सकती है. आज अचानक किसी प्रोजेक्ट के थ्रू आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है. किसी पेंडिंग फाइनेंशियल मैटर में मूवमेंट होगा. कैश फ्लो काफी एक्टिव रहेगा. उधार लेनदेन एवं ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में काफी सतर्कता रखनी होगी. आज का दिन आपको शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट की ओर आकर्षित कर सकता है. छोटे-छोटे लाभ से संतोष करना बेहतर होगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज पार्टनर के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. पुराने इशू पर चर्चा और ज्यादा तनाव एवं विवाद की स्थिति पैदा करेगी. आज अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें और उसके साथ थोड़ा समय व्यतीत करें. इससे आपके बीच गलतफहमियां दूर हो सकेंगी. आज काफी असाधारण तरीके से आपको किसी व्यक्ति से लगाव हो सकता है. वैवाहिक जीवन में कम्युनिकेशन गैप ना होने दें. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें, जीवनसाथी की सलाह काफी महत्वपूर्ण रहेगी. परिवार में आज विवाद की स्थिति बन सकती है. आपकी समझदारी और धैर्य से इसे टाला जा सकता है. मानसिक तनाव, नींद में डिस्टरबेंस की वजह से थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : नीला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं