Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8,17,26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होगा. आज किसी भी कार्य से संबंधित निर्णय समझदारी से लें. अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित करके रखें. आपके द्वारा काफी समय से किया जा रहे प्रयासों में आज सफलता मिल सकती है. आइए जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर
ऑफिस में आज का दिन अपने पेंडिंग कामों को खत्म करने का है. आपके द्वारा पुराने रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी. आपके प्रयासों से रुका हुआ प्रोजेक्ट से शुरू हो सकता है. ऑफिस में आपको बेहतर जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा. प्रमोशन या सैलेरी इंक्रीमेंट होने की संभावना है. सरकारी नौकरी, प्रशासनिक क्षेत्र और टेक्निकल सेक्टर के अलावा कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़े हुए लोगों के लिए आज की दिन में काफी प्रगति होगी. आपके बेहतर नेतृत्व में आज कामयाबी मिलेगी आपका नाम और प्रसिद्धि से करियर में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा. आज आपको बिजनेस में पुराने ग्राहकों के माध्यम से लाभ मिल सकता है. व्यवसाय का विस्तार एवं नया बिजनेस शुरू करने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. रियल एस्टेट कंस्ट्रक्शन और ऑटोमोबाइल सेक्टर में आज का दिन कामयाबी से भरा रहेगा.
Finance / फाइनेंस
आर्थिक स्थिति आपके प्रयासों की वजह से मजबूत हो सकती है. रुका हुआ धन या किसी व्यक्ति के पास फंसा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है. बचत और लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट आपके लिए भविष्य में बेहतर आर्थिक स्थिति प्रदान करेगा. आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा. ज्यादा लालच और भावनाओं में आकर कोई भी इन्वेस्टमेंट ना करें. विदेश से संबंधित व्यवसाय के माध्यम से धन लाभ होने की उम्मीद है. शेयर बाजार, म्युचुअल फंड और जल्दबाजी में लाभ पाने वाली योजनाओं से दूर रहें. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट जैसे प्रॉपर्टी इंश्योरेंस पॉलिसी आड़ से बेहतर रिटर्न प्राप्त होगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन
आज आपके रिश्तों में स्थायित्व रहेगा एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे. पार्टनर के द्वारा आपको सपोर्ट किया जा सकता है. जीवन साथी के सहयोग से आज आपकी मानसिक स्थिति में सुधार होगा. आपको काफी सुकून मिलेगा. सिंगल जातकों के लिए आज विवाह की बातचीत आगे बढ़ सकती है. इंटर कास्ट लव मैरिज होने की संभावना प्रबल बन रही है. किसी भी रिश्ते अथवा संबंध में बातचीत के दौरान नरमी रखें. गुस्सा या आवेश में आकर कोई भी बात ना कहें. घर के बड़े बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करें. उनकी सेवा करें इससे आपके लिए शनि से संबंधित कृपा प्राप्त होगी.
Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : गहरा नीला
आज का उपाय : पीपल के वृक्ष की जड़ों में सरसों अथवा तिल के तेल का चौमुख आटे का दिया जलाकर अर्पित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं