विज्ञापन

04 August 2026 Numerology Horoscope 4 : जल्दबाजी और जोखिम में किए गए निवेश से बिगड़ सकती है स्थिति, रिश्तों में समझदारी से होगी मजबूती

आज के दिन का अंक 3 और आपका मूलांक 4 मिलकर राहू और बृहस्पति की ऊर्जा के माध्यम से आज आपको काफी महत्वपूर्ण और मजबूत निर्णय लेने होंगे. आपके प्रयासों से अधूरे कार्य में सफलता हासिल होगी. आइए जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. 

04 August 2026 Numerology Horoscope 4 : जल्दबाजी और जोखिम में किए गए निवेश से बिगड़ सकती है स्थिति, रिश्तों में समझदारी से होगी मजबूती
ज्यादा जोखिम लेकर कोई भी निवेश ना करें
ndtv

Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है. किसी भी कार्य में आज जल्दबाजी न दिखाएं.धैर्य के साथ कार्य करें. आज आपको अनुशासन में रहकर मेहनत और लगन के साथ कार्य करना होगा. आइए जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर

आज आपकी मेहनत और ईमानदारी काफी प्रभावित करेगी. लोगों के द्वारा आपकी सराहना होगी. किसी बेहतर अवसर को बेहतरीन बनाने में आप कामयाब होंगे. नई जिम्मेदारी में आपको बेहतर तरीके से कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा. आपके प्रयासों से अधूरे पड़े कामों में आज प्रगति हो सकती है.आपके द्वारा निरंतर प्रयासों से कामयाबी हासिल होगी. व्यवसाय में पुराने ग्राहकों से लाभ प्राप्त होगा. व्यवसाय का विस्तार करने के लिए आज का दिन बेहतर है. नए लोगों के साथ व्यवसाय में संपर्क लाभकारी रहेंगे. किसी भी कॉन्ट्रैक्ट को करने से पहले बेहतर तरीके से उसकी जांच कर लें.  

Finance / फाइनेंस

छोटे-छोटे लाभ के अवसर आपको आर्थिक रूप से मजबूत करेंगे. आर्थिक स्थिति में आज काफी सुधार होने की संभावना है. बचत पर ध्यान केंद्रित करना होगा. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट से लाभ की स्थिति बनेगी. आज आपका धन अनावश्यक रूप से खर्च हो सकता है. घर की आवश्यकताओं की पूर्ति के अलावा सामाजिक दिखावे पर धन खर्च होने की संभावना है. आज आपको व्यर्थ के खर्चों से बचना होगा. ज्यादा जोखिम लेकर कोई भी निवेश ना करें. आज आपके द्वारा जल्दबाजी में किए गए कार्य एवं आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन

आज आपके कार्यों में जीवनसाथी और परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा बेहतर सहयोग किया जाएगा. किसी पुरानी गलतफहमी को कम्युनिकेशन के माध्यम से खत्म करने का प्रयास करेंगे. अविवाहित लोगों के लिए आज विवाह से संबंधित बातचीत शुरू हो सकती है. नए प्रेम संबंध बनने की संभावना है. जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में आज संयम के साथ बातचीत करें. कठोर भाषा के प्रयोग से बचें. आज आपको रिश्तो में बातचीत के दौरान धैर्य और समझदारी दिखानी होगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 8
Lucky Color / शुभ रंग : हरा 
     
आज का उपाय : गरीब और जरूरतमंद लोगों में मूंग की दाल एवं हरे वस्त्र का दान करें. गाय के लिए हरा चारा खाने को डालें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 Horoscope, Mulank 4 Rashifal, Mulank 4 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com