Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है.आज आप समाज से थोड़ा अलग रह सकते हैं. एक तरफ मन में घर का सुख और दूसरी तरफ एकांत से संबंधित विचार हावी रहेंगे. किसी खास व्यक्ति के धोके से आप सावधान रहें. आइए जानते हैं मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.
Career / करियर : धर्म और अध्यात्म से संबंधित कार्य, ज्योतिष, रिसर्च एवं आयुर्वेद के अलावा विदेशी व्यापार में आज बड़ी सफलता हासिल होगी. रहस्यमय तरीके से किसी उलझे हुए कार्य में आपकी मदद से लाभ हो सकता है. आज कम बोलें और लोगों की बातों को गंभीरता से सुनें. आपकी गंभीर बातें और विचार ऑफिस में अधिकारियों को आपके प्रति आकर्षित करेंगे. आज एकांत में बैठकर कार्य करने से बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. दवा और एग्रीकल्चर प्रोडक्ट से संबंधित व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है. विदेश से संबंधित कोई डील फाइनल होगी. काफी समय से अटका हुआ कार्य आज आपके प्रयासों से निकल सकता है. किसी भी प्रोजेक्ट के पेपर कंप्लीट करने के बाद ही आगे बढ़े.
Finance / फाइनेंस: आज अन्य दिनों की तुलना में धन की स्थिति सामान्य अथवा थोड़ी बेहतर रह सकती है. खर्चों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. समाज में किसी महत्वपूर्ण आयोजन अथवा किसी धार्मिक का आयोजन पर आज आपका धन खर्च हो सकता है. अचानक आपको कोई दबा हुआ धन अथवा पुश्तैनी संपत्ति से प्रॉफिट हो सकता है. क्विक मनी, शेयर बाजार, सट्टा और इंट्राडे आदि से सावधान रहें. व्यवसाय में लेनदेन उधार ना करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आपकी व्यस्तता और एकांकी सोच पार्टनर के साथ रिश्तों में दूरी का एहसास कर सकती है. आपके विचार आज पार्टनर से भिन्न रहेंगे. आपका व्यवहार इग्नोर करने वाला लग सकता है. सिंगल जातकों का आकर्षण किसी मिस्टीरियस परसन की तरफ हो सकता है. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के प्रति भावनाएं काफी अधिक होगी. पार्टनर को समय देने का प्रयास करें. उसकी केयर करें. जीवनसाथी के साथ बैठकर बातचीत करने से रिश्तों में मधुरता आएगी. किसी भी प्रकार का शक रिश्तों को खराब कर सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : ऑफ व्हाइट
आज का उपाय : आज भगवान श्री गणेश जी को 21 गांठ दूर्वा और मोदक का भोग लगाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं