विज्ञापन

03 August 2026 Numerology Horoscope 8 : अथक परिश्रम और गंभीर प्रयासों से करियर में मिलेगी कामयाबी

आज के दिन का अंक है 3 है और मूलांक 8.आज शनि और बृहस्पति की ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित होगा. आपके द्वारा काफी गंभीर तरीके से किसी भी कार्य को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा. आईए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

03 August 2026 Numerology Horoscope 8 : अथक परिश्रम और गंभीर प्रयासों से करियर में मिलेगी कामयाबी
आज वैवाहिक जीवन एवं प्रेम संबंधों में काफी गंभीरता रहेगी.

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8,17,26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होगा. आपके द्वारा किए गए कार्यों में आज शुरुआती संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त होगी. नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे.व्यवसाय में स्थिति लाभदायक रहेगी.आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आपके द्वारा निरंतर किए गए प्रयासों से आज किसी बड़ी डील में कामयाबी मिलेगी.आपकी गंभीरता और संवेदनशीलता से अधिकारी वर्ग प्रसन्न होगा. प्रमोशन सरकारी नौकरी में सफलता एवं आज नई नौकरी के इंटरव्यू में आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. आपकी नेतृत्व क्षमता विकसित होगी. अधीनस्थ कर्मचारी और श्रमिकों के साथ आज व्यवहार बेहतर रखें. किसी के साथ गलत भाषा का प्रयोग ना करें.सब की भावनाओं का सम्मान करें. आज आपके व्यवसाय में किसी व्यक्ति के द्वारा निवेश मिलने से आपकी व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी. रियल एस्टेट, इंपोर्ट एक्सपोर्ट के बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी.

Finance / फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी स्ट्रांग रहेगी.भाग्य के सहारे आमदनी में बढ़ोतरी होगी. कई जगह से आमदनी होने की संभावना है. मल्टीपल बिजनेस और काफी मेहनत के द्वारा आप लाभ अर्जित करेंगे. प्रॉपर्टी और बाहन के मेंटेनेंस पर धन खर्च होने की सम्भावना हैं.शेयर बाजार या किसी भी शार्टमनी की तरफ आकर्षित ना हों. सेफ इन्वेस्टमेंट से लाभ रहेगा. नई प्रॉपर्टी की खरीद, कंस्ट्रक्शन और हेवी मशीनरी के बिजनेस से लाभ की स्थिति बनेगी.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज वैवाहिक जीवन एवं प्रेम संबंधों में काफी गंभीरता रहेगी. पार्टनर के द्वारा आपकी बातों को वरीयता दी जाएगी.एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम विताने का अवसर मिलेगा. आज आप पार्टनर के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर लंबी चर्चा करेंगे.आपके रिश्तों में धीरे-धीरे मधुरता बढ़ेगी. जीवनसाथी के द्वारा आपके कार्यों में सहयोग किया जाएगा. नए प्रेम संबंध एवं विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ सकती है. संबंधों में बातचीत के दौरान किसी भी प्रकार के कठोर शब्दों का इस्तेमाल से आज आपस में विवाद हो सकता है. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : हरा  

आज का उपाय : काले उड़द, तिल, काले चने, लोहा कुल वजन 850 ग्राम किसी शनि मंदिर में काले कपड़े में दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 8 Horoscope, Mulank 8 Rashifal, Mulank 8 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com