विज्ञापन

Numerology prediction 8 : ईमानदारी से किए प्रयासों से मिलेगी सफलता, ओवरथिंकिंग से रिश्तों में बढ़ सकती है दूरी

आज के दिन का अंक है 5 है और मूलांक 8. शनि और बुध की ऊर्जा आपके जीवन में धैर्य, जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ सफलता प्रदान करेगी. आइए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology prediction 8 : ईमानदारी से किए प्रयासों से मिलेगी सफलता, ओवरथिंकिंग से रिश्तों में बढ़ सकती है दूरी
आपकी बेहतर प्लानिंग आपके व्यवसाय को लंबी अवधि के लिए बेहतर परिणाम देगी.

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है.आज आप अपने लक्ष्य के लिए के प्रति समर्पित रहेंगे. पुराने कामों में आपके प्रयासों से रुकावट दूर होगी. निरंतर प्रयास करने से आज सफलता हासिल होगी. आइए जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज आपके जीवन में करियर से रिलेटेड बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. प्रोफेशनल आपकी जिम्मेदारी में बढ़ोतरी हो सकती है. ईमानदारी से किए गए प्रयासों और मेहनत से आज बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. आपके द्वारा ऑफिस में ईमानदारी और गंभीरता से कार्य किए जाने पर आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे. प्रशासनिक और प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा. आपके लगातार प्रयास और धैर्य आपको करियर में स्थायित्व प्रदान करेंगे. आपकी बेहतर प्लानिंग आपके व्यवसाय को लंबी अवधि के लिए बेहतर परिणाम देगी. पुराने प्रोजेक्ट के माध्यम से आज लाभ प्राप्त हो सकता है.

Finance / फाइनेंस : आज आर्थिक स्थिति स्थाई तौर पर बेहतर हो सकती है. इनकम के मामलों में आज मेहनत के मुताबिक परिणाम प्राप्त होंगे. आपका ध्यान भविष्य में आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर रहेगा. पुराना दिया गया उधार या पेंडिंग पेमेंट आज आपको प्राप्त हो सकता है. फाइनेंशियल मैटर में आज डिसिप्लिन की विशेष आवश्यकता रहेगी. बजट प्लान करके आगे बढ़े. अननेसेसरी खर्चों को कंट्रोल करें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वसनीय बनी रहेगी. आज बातचीत के दौरान गंभीरता रहेगी. पार्टनर को प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. ओवरथिंकिंग या किसी बात को लेकर गहरी भावनाएं आपके बीच दूरी पैदा कर सकती है. दांपत्य जीवन में एक दूसरे को समझना होगा. जिम्मेदारी के साथ दोनों लोग मिलकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय करेंगे. जिससे आपके भविष्य से संबंधित स्थिरता आएगी. पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 6

Lucky Color / शुभ रंग : महरून.

आज का उपाय : काले रंग के कपड़े में साबुत उड़द, काले तिल और चने रखकर बहते हुए पानी में बहा दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 8 Horoscope, Mulank 8 Rashifal, Mulank 8 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com