विज्ञापन

Numerology prediction 4 : नई जिम्मेदारी मिलने से मिलेंगे सीखने के अवसर, पुराने इन्वेस्टमेंट से होगा लाभ

आज के दिन का अंक 5 और आपका मूलांक 4 है. राहु और बुध की ऊर्जा से आज आपके जीवन में आने वाले बदलाव आपके लिए सकारात्मक रहेंगे. आइए जानते हैं कि मूलांक 4 के जातकों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology prediction 4 : नई जिम्मेदारी मिलने से मिलेंगे सीखने के अवसर, पुराने इन्वेस्टमेंट से होगा लाभ
व्यवसाय में बदलाव आज बेहतर होंगे.

Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. आज किसी भी अप्रत्यसिक बदलाव के लिए आपको तैयार रहना चाहिए. यह बदलाव आपके जीवन में नए सकारात्मक अवसर की रूप में हो सकते हैं. आज तेज निर्णय और किसी भी समस्या का समाधान आप आसानी से कर सकेंगे. आइए जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपको कोई नवीन जिम्मेदारी मिलेगी. जिसमें आपको बहुत कुछ नया सीखने और समझने को मिलेगा. आपके द्वारा कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ कार्य किया जाएगा. ऑफिस के लोग आपकी तरफ आकर्षित हो सकते हैं. किसी भी कार्य में जल्दबाजी की जगह रणनीति के तहत कार्य करना होगा. व्यवसाय में बदलाव आज बेहतर होंगे. डिजिटल मार्केट के माध्यम से लाभ के संकेत हैं. पार्टनरशिप के व्यवसाय में स्पष्टता रखें. कोई भी फैसला अकेले ना करें.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आमदनी पहले से बेहतर लेकिन संतुलित रहेगी. मेहनत के माध्यम से सोर्स आफ इनकम बढ़ सकते हैं. किसी आवश्यक कार्य पर आपका धन खर्च हो सकता है. इसलिए फाइनेंशियल प्लानिंग के साथ आगे बढ़े. किसी भी फाइनेंशियल मूवमेंट में आपकी प्लानिंग और आपका कंट्रोल आवश्यक होगा. पूर्व में आपके द्वारा किए गए इन्वेस्टमेंट से आज लाभ प्राप्त हो सकता है. लंबी अवधि के निवेश से बेहतर लाभ प्राप्त होगा. जल्दबाजी में कोई भी फाइनेंशियल कमिटमेंट ना करें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी लव लाइफ थोड़ा रहस्यमई रह सकती है. आपको अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से अपने पार्टनर के समक्ष व्यक्त करना चाहिए. आपका गंभीर नेचर आपके रिश्तों में गलतफहमी पैदा कर सकता है. पार्टनर के साथ बातचीत खुलकर करें, इससे रिश्तों में मधुरता आएगी. दांपत्य जीवन में पार्टनर के साथ समझदारी और संयम से बातचीत करें. पार्टनर के साथ फ्यूचर के संबंधित लम्बी चर्चा हो सकती है. बातचीत में एटीट्यूड की वजह से विवाद होने की संभावना है. इसलिए आपस में बातचीत के दौरान टोन बेहतर रखें.

Lucky Number / शुभ अंक : 7

Lucky Color / शुभ रंग : स्लेटी.

आज का उपाय : आज छोटे-छोटे बच्चों में खट्टी मीठी टोफीयां वितरित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 Horoscope, Mulank 4 Rashifal, Mulank 4 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com