Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8,17,26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होगा. आज कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर ना करें.किसी भी कार्य की पूरी जानकारी करें.उसके बाद कोई निर्णय करें.किसी भी जटिल परिस्थिति में चुनौती को स्वीकार करें और उसे अपनी समझदारी से पूरा करने का प्रयास करें.आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : ऑफिस में आज आपके द्वारा बेहतर तरीके से जिम्मेदारी निभाई जाएगी. आपकी कार्यक्षमता और ईमानदारी वरिष्ठ अधिकारियों को काफी प्रभावित करेगी.आपके उच्च अधिकारियों पर विश्वास और प्रगाढ़ होगा. किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपके लिए शामिल किया जा सकता है. अधिकारियों के द्वारा आपको कोई बेहतर नई जिम्मेदारी दी जा सकती है.आपका प्रमोशन किया जा सकता है. अधीनस्थ कर्मचारियों में आपके हेल्पिंग नेचर की वजह से आपके सम्मान में वृद्धि होगी. किसी पुराने संपर्क अथवा जॉब प्रोवाइडिंग एजेंसी के माध्यम से नई नौकरी मिल सकती है. व्यवसाय में आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी.आज आपकी आर्थिक प्रगति धीमी लेकिन स्थाई रह सकती है.रियल स्टेट, ट्रांसपोर्ट,एग्रीकल्चर, कंस्ट्रक्शन से रिलेटेड बिजनेस में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे.
Finance / फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. आय के स्रोत काफी बेहतर बनेंगे. पुरानी इन्वेस्टमेंट और इंश्योरेंस पॉलिसी के माध्यम से बेहतर रिटर्न मिल सकता है. घर के मेंटेनेंस, बाहन और परिवार के लोगों की आवश्यकताओं पर आज धन खर्च होने की संभावना है. किसी भी व्यक्ति के साथ उधार लेनदेन करने से धन हानि की संभावना है. बचत पर ध्यान केंद्रित करें. आपकी आर्थिक स्थिति आज लिए गए निर्णय से काफी मजबूत हो सकती है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट, भरोसेमंद कंपनियों में किया गया निवेश लाभ देगा. लालच देने वाली स्कीम और शॉर्टकट से धन कमाने वाली योजनाओं से दूर रहें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके रिश्तों में एक दूसरे के प्रश्न भरोसा बढ़ेगा. पहले से चल रहा विवाद आज खत्म होगा. पहले से चल रही गलतफहमी बातचीत के माध्यम से खत्म हो सकती है. जीवनसाथी के माध्यम से आज आपके करियर काफी महत्वपूर्ण अचीवमेंट मिलेंगे.परिवार के साथ समय व्यतीत करें. इससे आपके रिश्ते काफी बेहतर होंगे.अनमैरिड लोगों की विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : सिलेटी
आज का उपाय : गरीब मजदूर और विकलांग व्यक्तियों में उड़द की दाल के पकोड़े और चाय का वितरण करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं