Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. कई लंबित कार्यों में आज आपके प्रयासों से मामूली प्रगति देखने को मिल सकती है.आप आज बातचीत और डिसीजन लेने में सतर्कता रखें. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : अनुशासन, धैर्य, संघर्ष और कड़ी मेहनत, आज आपको इन सब चीजों को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास निरंतर करना होगा. आपके निरंतर प्रयास आपको सफलता की ओर लेकर जाएंगे. आज जीवन में प्रगति देर से लेकिन स्थाई होगी. आज आपको घबराना नहीं है सिर्फ लगातार प्रयास करने होंगे. आपके अनुशासन और हृदय से किसी बड़े प्रोजेक्ट में आज आपको सफलता हासिल होगी. राजनीति, हॉस्पिटैलिटी और एनजीओ सेक्टर के लोगों को विशेष कामयाबी भरा दिन रह सकता है. व्यवसाय में आज अचानक बड़ी डील बनते बनते बिगड़ सकती है. आपके गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे. आंख बंद करके किसी अपने पर किया गया भरोसा आज टूट सकता है.आज आपको धैर्य के साथ सही अवसर का इंतजार करना है.
Finance / फाइनेंस : आज आपकी वित्तीय स्थिति काफी क्रिटिकल रहेगी. बार-बार उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. अचानक धन लाभ हो सकता है. बनते बनते कई कामों में रुकावट का सामना करना पड़ेगा. आर्थिक प्रगति के मामलों में बार-बार रुकावट आपको मानसिक तनाव दे सकती है. किसी भी फाइनेंशियल मैटर में आपको धैर्य रखना होगा. जल्दबाजी में किए गए निर्णय से नुकसान का सामना करना पड़ेगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आपके शांत स्वभाव और ढुलमुल रवैया से प्रेम संबंधों में नीरसता हावी हो सकती है. एक दूसरे के साथ बातचीत करते समय शब्दों की मर्यादा बनाए रखें. अचानक बातचीत में विवाद हो सकता है. पार्टनर के साथ संवाद एकदम स्पष्ट रखें. किसी भी प्रकार का छुपाओ या झूठ आपके रिश्ते को खराब कर सकता है. घर में आज आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं जीवनसाथी के साथ भविष्य की जिम्मेदारियां पर चर्चा हो सकती है परिवार में एवं बच्चों की शिक्षा आदि की जिम्मेदारी आपको बेहतर ढंग से निभाने का प्रयास करना होगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 7
Lucky Color / शुभ रंग : नीला.
आज का उपाय : उड़द दाल के पकौड़े सरसों के तेल में बना कर कुष्ठ रोगियों एवं मजदूरों में वितरित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं