विज्ञापन

Numerology prediction 4 : आर्थिक स्थिति में अचानक होगा बड़ा सुधार, नई रणनीति से होगा व्यवसाय में लाभ

आज के दिन का अंक 4 और आपका मूलांक 4 है. राहु की चमत्कारी ऊर्जा से आज आप किसी भी कार्य को आसानी से कर लेंगे. जल्दी निर्णय और बेहतर प्रबंधन आपके हथियार होंगे. आईए जानते हैं कि मूलांक 4 के जातकों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology prediction 4 : आर्थिक स्थिति में अचानक होगा बड़ा सुधार, नई रणनीति से होगा व्यवसाय में लाभ
व्यवसाय में आज आपके द्वारा निर्णय से लाभ की स्थिति बनेगी.

Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. आज नई तरीके से कार्य करने में आपको कामयाबी हासिल होगी योजनाबद्ध तरीके से धैर्य के साथ आगे बढ़ें. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.

Career / करियर : आज करियर में अचानक अप्रत्याशित बदलाव और प्रगति देखने को मिलेगी. बिगड़े हुए पुराने काम आज अचानक बन सकते हैं. विदेश से सम्बंधित व्यवसाय में लाभ होगा. अचानक कोई नई डील अचानक फाइनल हो सकती है. आपके निर्णय थोड़े अलग होंगे. आपके द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति आपका व्यवहार मिस्टीरियस रह सकता है. व्यवसाय में आज आपके द्वारा निर्णय से लाभ की स्थिति बनेगी. आज व्यवसाय में कम्पटीशन होगा लेकिन लाभ आपको मिलेगा.आपके गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध षड़यंत्र करने का प्रयास करेंगे. 

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कोई महत्वपूर्ण और प्रतिक्षित डील के फाइनल होने से आपको बड़ा लाभ हो सकता है. प्रॉपर्टी या टेक्निकल सेक्टर से आपको मोटा कमीशन प्राप्त हो सकता है. आज आपको शॉर्टकट से पैसा प्राप्त हो सकता है. शेयर और ट्रेडिंग के माध्यम से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. दिन में कई बार लाभ के अवसर मिलेंगे. छोटे छोटे लाभ आपके लिए काफी उपयोगी रहेंगे. 

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम सम्बंधित ऊर्जा आज काफी उत्तेजित रहेगी. कार्य की अधिकता और भ्रम की स्थिति आपके संबंधों को प्रभावित करेगी. आपको संयम रखना होगा. प्रेम और वैवाहिक संबंधों में आज ईमानदार रहने की आवश्यकता है. झूठ और फ्लर्ट करना भारी पड़ सकता है. परिवार के साथ समय व्यतीत करने से होगा लाभ. पुराने विवाद आज बातचीत के माध्यम से खत्म हो सकते हैं.

Lucky Number / शुभ अंक : 7

Lucky Color / शुभ रंग : महरून.

आज का उपाय : आज नारियल या नारियल से बनी मिठाई भगवान श्री गणेश जी को भोग लगाकर वितरित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 Horoscope, Mulank 4 Rashifal, Mulank 4 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com