Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. आज आपके द्वारा किसी भी विषय पर गंभीर विचार किया जाएगा. साथ ही आप उसके काफी डीप तक जाएंगे. आज का दिन कुछ नया सीखने और उसको अपने जीवन में अप्लाई करने का है.आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज किसी भी चीज को बेहतर एनालिसिस करने की क्षमता आपके अंदर होगी. आसानी से आप किसी भी महत्वपूर्ण और कठिन कार्य में सफलता हासिल कर लेंगे. आपकी अधिक सोने और स्थिति को समझने की क्षमताओं से आर्गेनाइजेशन को लाभ मिल सकता है. अपनी क्षमताओं पर किसी भी प्रकार का संदेश ना करें. सही मौके पर अपनी बात को स्पष्ट रूप से रखें. किसी भी व्यावसायिक डील में एनालिसिस करने के बाद निर्णय करें. आपकी दूर दृष्टि सोच आपको बेहतर अवसर प्रदान करेगी. फॉरेन करंसी या विदेश से संबंधित व्यापार में आज आपको लाभ मिल सकता है.
Finance / फाइनेंस: आज फाइनेंसियल कंडीशन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. ज्यादा रिस्की इन्वेस्टमेंट या फाइनेंशियल डिसीजन नहीं करने हैं. आज का दिन किसी भी बड़े फाइनेंशियल मूवमेंट का नहीं है. आज आपको बचत पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. पहले से किए गए इन्वेस्टमेंट और फाइनेंशियल डिसीजन में प्राप्त लाभ हानि का आकलन अवश्य करें. अनावश्यक खर्च और खरीदारी करने से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : कार्य के अतिरिक्त प्रेशर और आपके शांत स्वभाव से पार्टनर के साथ डिस्टेंस बढ़ सकता है. आज प्रेम संबंधों में अपनी फिलिंग्स को पार्टनर के साथ अवश्य शेयर करें अन्यथा गलतफहमी हो सकती है. ओपन कम्युनिकेशन के माध्यम से रिश्तों में मधुरता आएगी. बातचीत के दौरान कठोर शब्दों का प्रयोग ना करें. सिंगल जातकों के सम्बन्ध दुबारा पुराने पार्टनर से बन सकते हैं. वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ आज बातचीत नरम शब्दों में करनी होगी. साथ ही बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करें. परिवार या पार्टनर के साथ आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 8
Lucky Color / शुभ रंग : बेंगनी
आज का उपाय : किसी कुष्ठ रोगी व्यक्ति को आज भोजन और कपड़े एवं कुछ पैसों का दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं