Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8,17,26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होगा. अब आपके जीवन में धैर्य और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ना है.किसी भी कार्य में जल्दबाजी नहीं करनी है. आपके द्वारा आज सेवा भाव से आपकी सामाजिक इमेज में वृद्धि होगी.आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज आपके मजबूत प्रयासों से रुके हुए कार्य फिर से शुरू हो सकते हैं उच्च अधिकारियों के द्वारा आपके कार्य की प्रशंसा की जाएगी आपको बेहतर जिम्मेदारी दी जा सकती है नए कार्य में आप काफी पॉजिटिव रहेंगे प्रमोशन सरकारी नौकरी में सफलता एवं आज नई नौकरी के इंटरव्यू में आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे आपकी नेतृत्व क्षमता विकसित होगी अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बेहतर व्यवहार करें किसी भी कर्मचारी के साथ रूड बिहेवियर ना करें. आज आपके व्यवसाय में किसी व्यक्ति के द्वारा निवेश हो सकता है रियल एस्टेट हेवी मशीनरी इंपोर्ट एक्सपोर्ट के बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी.
Finance / फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति कर्म पर आधारित रहेगी. आमदनी में स्थायित्व रहेगा. रुका हुआ कोई पेमेंट आज आपको प्राप्त हो सकता है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट आज आपके लिए लाभकारी रहेगा. प्रॉपर्टी और बाहन के मेंटेनेंस पर धन खर्च होने की सम्भावना हैं. शेयर बाजार या किसी भी शार्टमनी की तरफ आकर्षित ना हों. सेफ इन्वेस्टमेंट से लाभ रहेगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज शुरूआती संघर्ष के साथ आज आपके रिश्तों में धीरे-धीरे मधुरता बढ़ेगी. जीवनसाथी के द्वारा आपके कार्यों में सहयोग किया जाएगा. किसी गंभीर व्यक्ति के साथ आज आपके नए संबंध बन सकते हैं विवाह की बातचीत आगे बढ़ेगी नए प्रेम संबंधों में आज काफी नजदीकियां बढ़ेंगी. संबंधों में बातचीत के दौरान किसी भी प्रकार के कठोर शब्दों का इस्तेमाल न करें जीवनसाथी और पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : बेंगनी
आज का उपाय : गरीब, मजदूरों को आज चाय, कॉफी और खाने का कुछ सामान वितरित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं