विज्ञापन

Numerology prediction 4 : ऑफिस में आपकी मेहनत से मिलेंगे तरक्की के अवसर, वैवाहिक जीवन में हो सकती है खटास

आज के दिन का अंक 5 और आपका मूलांक 4 है. राहु और बुध की ऊर्जा से आप आज सामाजिक तौर तारीकों से विपरीत अलग तरीके से कार्य करेंगे. आइए जानते हैं कि मूलांक 4 के जातकों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology prediction 4 : ऑफिस में आपकी मेहनत से मिलेंगे तरक्की के अवसर, वैवाहिक जीवन में हो सकती है खटास
व्यापार में आज नए तरीके से कार्य करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है.

Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. आज अचानक कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको गुप्त रूप से प्राप्त हो सकती है. यह जानकारी आपके लिए करियर में और जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है.आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपके संघर्ष और बेहतरीन के साथ आपको कार्य मैं सफलता मिल सकती है.किसी भी कारण से रुके हुए प्रोजेक्ट में आज आपको मूवमेंट देखने को मिलेगा. आपकी कार्य प्रणाली से प्रसन्न होकर आपके अधिकारियों के द्वारा आपको बेहतर जिम्मेदारी दी जा सकती है. यह जिम्मेदारी आपके लिए किसी अवसर से काम नहीं होगी. टेक्निकल सेक्टर से जुड़े हुए लोगों के लिए आज बड़ी सफलता हासिल हो सकती है. आज आपको अपना पूरा फोकस अपनी रणनीति, अपने कामों में बनाकर चलना होगा. व्यापार में आज नए तरीके से कार्य करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है. ऑनलाइन बिजनेस में आज लाभ के संकेत है. व्यापार में आज सुधार करने के लिए बेहतर मौके मिलेंगे. साझेदारी के व्यवसाय में आज पार्टनर के साथ नीतियां स्पष्ट और लिखित रूप से तैयार करें.

Finance / फाइनेंस: आज अचानक आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है, लेकिन आपको आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है. बिना योजनाबद्ध तरीके से कोई भी फाइनेंशियल इवेंट आपको नुकसान दे सकता है. धन कमाने के लिए आज आपके पास कई अवसर होंगे मल्टीटास्किंग से धन की प्राप्ति होगी इन्वेस्टमेंट से पहले उसकी भली भांति जांच कर ले जल्दी अमीर बनने वाली योजनाओं से आपको दूर रहना होगा शॉर्टकट से कमाया हुआ धन नुकसान करवा सकता है. L

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम सम्बन्धों में आज उतार चढ़ाव हो सकता है. एकदूसरे के प्रति सम्मान और प्रेम का प्रयास करें.आज आपके सम्बन्धों में छोटी छोटी बातों से विवाद की स्थिति बन सकती है.आज आपको थोड़ा एडजस्ट करना पड़ सकता है.आपके द्वारा बोली गयी भाषा आपके रिश्ते तय करेगी. डिप्लोमेटिक नेचर से आपके काम बन सकते हैं.नए रिश्तों में सावधान रहें अन्यथा धोखे का शिकार बन सकते हैं. 

Lucky Number / शुभ अंक : 8

Lucky Color / शुभ रंग : हरा.

आज का उपाय : किसी भी धार्मिक स्थान में काले तिल और भोजन एवं जल और वस्त्र का दान करें.

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित आईएसओ 9001-2015 सर्टिफाइड एस्ट्रोलॉजर हैं जिनकी न्यूमेरोलॉजी, टैरो रीडिंग में विशेषज्ञता है. एस्ट्रो वास्तु, टैटू एक्टिवेशन,... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 Horoscope, Mulank 4 Rashifal, Mulank 4 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com