विज्ञापन

Numerology Prediction 3: आज अचानक मिल सकता है नई नौकरी का प्रस्ताव!

आज के दिन का अंक 4 और आपका मूलांक 3 मिलकर बृहस्पति और राहू की ऊर्जा के साथ आपका दिन प्रभावित करेंगे. अपनी क्षमताओं का प्रयोग करके आज आपको आगे बढ़ना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 10 जून 2026 का दिन. 

Numerology Prediction 3: आज अचानक मिल सकता है नई नौकरी का प्रस्ताव!
मूलांक 3: आत्मविश्वास से करें कार्य, दिन रहेगा लाभकारी

Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आपको अपने लक्ष्य पर अडिग रहना है. बृहद सोच के साथ महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आगे बढ़ते जाना है. ओवर कॉन्फिडेंस में आकर गलत निर्णय न करें. लोगों की सलाह का भी सम्मान करें. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपको कोई बेहतर और नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. नई नौकरी का प्रयास कर रहे लोगों के लिए कामयाबी का दिन है. आपके अनुभव और डिसीजन मेकिंग पावर से कामों में सफलता मिलेगी. काफी प्रयास करने के बाद भी नहीं बने कार्यों में आज आपको सकारात्मक प्रगति देखने को मिलेगी. आपके व्यवसाय को बढ़ाने के लिए आज योजनाबद्ध तरीके से निर्णय लिए जाएंगे. नए लोगों के साथ संपर्क बनेगा. ग्राहकों के साथ क्वालिटी में समझौता न करें. किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से पूरी जानकारी करने के बाद ही कोई इंवेस्टमेंट करें. व्यवसाय में आज आपकी साख बढ़ेगी.

Finance / फाइनेंस:  आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन मजबूत होगी. दिन में कई बार फाइनेंशियल अपॉर्चुनिटी मिल सकती हैं. आप लगातार इनकम बढ़ाने का प्रयास करेंगे. अत्यधिक खर्च को कंट्रोल करना होगा. भविष्य के लिए आपको इन्वेस्टमेंट करने का बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है. परिवार की आवश्यकताओं और किसी धार्मिक आयोजन पर आपका धन खर्च हो सकता है. फाइनेंशियल कमिटमेंट या डिसिजन करते समय समझदारी का परिचय दें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : काफी समय से रिश्तो में चला आ रहा विवाद आज खत्म हो सकता है. एक दूसरे के प्रति पॉजिटिव एनर्जी बढ़ सकती है. पार्टनर के साथ फ्यूचर प्लानिंग होगी. कुंवारे लोगों के लिए विवाह से संबंधित नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. आप अपनी बात को प्रेम संबंधों में स्पष्ट रूप से करें. लेकिन पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. जीवनसाथी के साथ आज आपके संबंध मधुर होंगे. एक दूसरे के प्रति सम्मान में बढ़ोतरी होगी. पारिवारिक संबंधों में कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें. आउटिंग,डिनर, मौज मस्ती करने से आपके संबंध अधिक बेहतर होंगे.

Lucky Number / शुभ अंक : 9

Lucky Color / शुभ रंग : नारंगी 

आज का उपाय : आज एक नारियल और तीन केले शिव मंदिर अथवा किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें.

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित आईएसओ 9001-2015 सर्टिफाइड एस्ट्रोलॉजर हैं जिनकी न्यूमेरोलॉजी, टैरो रीडिंग में विशेषज्ञता है. एस्ट्रो वास्तु, टैटू एक्टिवेशन,... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 3 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com