विज्ञापन

Numerology Prediction 2: ऑफिस और व्यवसाय में हो सकती है प्रगति!

आज दिन का अंक है 2 है और आपका मूलांक 2 है, जो चन्द्रमा की दोहरी ऊर्जा के साथ आपका दिन प्रभावित करेगी.आज आप किसी बात को लेकर या प्रेम संबंधों में भावुक रह सकते हैं. आईए जानते हैं कि मूलांक 2 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 2: ऑफिस और व्यवसाय में हो सकती है प्रगति!
मूलांक 2: दिल की बातों को मिलेगा महत्व

Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है.आज सेंसेटिव नेचर की बजह से आप बार बार एक ही बात को सोचेंगे. आपकी मानसिक सक्रियता आज आपको करियर में आगे बढ़ने के मौके दे सकती है. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपके सहकर्मी आपकी सलाह लेकर लाभान्वित होंगे.आज किसी बड़ी डील या प्रेजेंटेशन में आपकी शालीनता लोगों को काफी प्रभावित करेगी. आपकी गंभीरता और चिंतन से प्रभावित होकर आपके बॉस आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी दे सकते हैं. काफी समय से ट्रांसफर के लिए प्रयासरत जातकों में कुछ को आज मनोनुकूल ट्रांसफर मिल सकता है. आपके निर्णय लेने की क्षमता बहुत तीव्र होगी. नया व्यवसाय प्रारम्भ करने के लिए आज रणनीति बन सकती है. किसी महिला मित्र या पत्नि का व्यवसाय में सहयोग मिलेगा. आपके द्वारा कोई ऐसा निर्णय लिया जा सकता है जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की हो. 

Finance / फाइनेंस: आज आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. कैश फ्लो में अधिकता रहेगी. आज पैसा कई जगह से आ सकता है. इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग के लिए दिन बेहतर है. आयल, मैटल सेक्टर में निवेश लाभकारी रहेगा.किसी एक्सपर्ट की सलाह से आज निवेश करें. यदि आप व्यवसाय करते हैं तो आज आपको अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहना होगा. कोई नजदीकी व्यक्ति आपके साथ चीट कर सकता है. नए ग्राहकों में आपका आकर्षण चरम पर होगा. आपके सौम्य व्यवहार से क्लाइंट आपके साथ आर्थिक व्यवहार कर सकते हैं. 

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आपके नेचर और बात करने की कला से लोग प्रभावित होंगे. आज आपको अपने पार्टनर की केयर करनी होगी. पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने से आपके मन को सुकून मिलेगा. आज आपके सम्बन्धों में नजदीकियां और भावनात्मक सम्बंध मजबूत होंगे. पार्टनर को आपके समय और आपके साथ बातचीत के माध्यम से फीलिंग शेयर करनी है. जीवनसाथी के साथ आपका लगाव बढ़ेगा. आपके कामों में आज जीवनसाथी का फुल सपोर्ट रहेगा. एकदूसरे के प्रति विश्वस्नीयता बढ़ेगी. आज का दिन सम्बन्धों में लाभ कमाने के लिए नहीं बल्कि रिश्तों को सहेजने का है. 

Lucky Number / शुभ अंक : 1

Lucky Color / शुभ रंग : सफेद

आज का उपाय : आज पक्षियों को सफेद, साबुत चावल डालें. शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 2 13 June 2026, Faith, Astrology
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com