Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है.आज के दिन की ऊर्जा से भावनात्मक रूप से काफी उतार चढाव होंगे. तेज गति से निर्णय लेने में ओवरथिंकिंग बाधा डाल सकती है. आज आप भावनाओं में आकर कोई निर्णय कर सकते हैं. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर : आज का दिन करियर के लिहाज से काफी अहम है. कई महत्वपूर्ण विषयों पर आपको निर्णय लेने होंगे. कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आज किसी महिला साथी के सपोर्ट से आपको कामयाबी मिलेगी. आज ऑफिस में आपको अंदरूनी राजनीति से सावधान रहना होगा. आज व्यवसाय में आपको अप्रत्याशित लाभ होगा. पुराने क्लाइंट्स के माध्यम से आज फिर से धनलाभ होगा. कोई बड़ा आर्डर आपको प्राप्त हो सकता है. विदेश से व्यापार में आज सक्रियता दिखेगी.
Finance / फाइनेंस: आज आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाब रह सकता है. वित्तीय प्रगति होगी लेकिन धन को संचित करना एक बड़ा टास्क हो सकता है. आज कैश फ्लो अधिक होगा. लाभ के कई अवसर आपको प्राप्त होंगे लेकिन सही अवसर को पकड़ना होगा. किसी भी शॉर्टकट से आपको आज नुकसान का सामना करना पड़ेगा.पुराने बंद पड़े प्रोजेक्ट और सरकारी कार्यालय में अटकी फ़ाइल आज पास होकर लाभ की स्थिति मिलेगी. घरेलू व्यवसाय में परिवार का सपोर्ट मिलेगा. आज आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको मानसिक रूप से सतर्क रहना होगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम सम्बन्धों में आज आपको पार्टनर के साथ काफी भावनात्मक लगाव होगा. आज आप एकदूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा. आज किसी ट्रेवलिंग के दौरान आपको नया लव पार्टनर मिल सकता है. आपका पार्टनर आज आपकी काफी केयर करेगा. आपको पार्टनर के साथ काफी लॉयल रहना होगा. पार्टनर के द्वारा मज़ाक में कही बात आज आपको हर्ट कर सकती है. वैवाहिक जीवन में आपको एकदूसरे की भावनाओं का सम्मान करना होगा. आपकी पत्नि आज आपके साथ बाहर घूमने के लिए प्लान कर सकती है. रात के समय आउटिंग और मौज मस्ती का मौका मिलेगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : नारंगी
आज का उपाय : आज घर से केशर का तिलक करने के पश्चात ही बाहर निकलें, इससे आपको भाग्य का सहारा मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं