Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आज आपकी नॉलेज और साहस दोनों की वजह से आपको जबरदस्त कामयाबी हासिल होगी. लोगों के द्वारा आपकी बात को विशेष महत्व दिया जाएगा. आज आप पूरे जोश के साथ बड़े निर्णय कर सकते हैं. अहंकार और गुस्से से बचना होगा, अन्यथा बने हुए कार्यों में विघ्न उत्पन्न होगा. आइए जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज आप एक बेहतर शिक्षक एवं सलाहकार के रूप में प्रसिद्ध होंगे. आपके प्रभाव से आज आपका प्रमोशन हो सकता है. ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है. आपके द्वारा बेहतर कार्य किए जाने पर काफी समय से रुका हुआ इंक्रीमेंट आज लग सकता है. किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला है. आपकी सलाह से लोग लाभान्वित होंगे. यदि आप व्यवसाय करते हैं तो व्यवसाय के विस्तार के लिए आज का दिन काफी शानदार है. आपके द्वारा लिए गए निर्णय से कोई बेहतर डील फाइनल हो सकती है. फाइनेंस सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है. अनाज के व्यापारियों के लिए भी खास लाभ प्राप्ति होगी. आज फॉरेन करंसी अथवा विदेश से जुड़े व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त हो सकता है.
Finance / फाइनेंस : आर्थिक स्थिति आज काफी मजबूत रहेगी. अचानक आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है. इन्वेस्टमेंट का प्लान कर रहे लोगों के लिए म्यूचुअल फंड से बड़े लाभ की उम्मीद है. एक्सपर्ट से एडवाइस लेकर शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट करें. किसी धार्मिक आयोजन में आज आपका धन खर्च होने की संभावना है. किसी मित्र अथवा रिश्तेदार पर फंसा हुआ पुराना धन आज आपको प्राप्त हो सकता है. व्यर्थ खर्चों पर आपको कंट्रोल करना होगा. घर से संबंधित कोई विशेष खर्च आज सामने आ सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में आपकी समझदारी से रिश्ते मजबूत बनेंगे. पार्टनर से आपको सम्मान प्राप्त होगा. किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से आपका आकर्षण बढ़ सकता है. आज आपके जीवन साथी को आपकी सलाह और मार्गदर्शन की आवश्यकता रहेगी. जीवनसाथी को सलाह के साथ-साथ उसको पूरा सपोर्ट करें. घर में बच्चों से जुड़ी कोई बेहतर खुशखबरी प्राप्त हो सकती है. ज्यादा स्पाइसी और ऑयली खाना खाने से पेट और लीवर की समस्या दिक्कत कर सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : केसरिया
आज का उपाय : आज अपने मस्तक पर केसर और हल्दी का तिलक करें एवं किसी धर्म स्थान या ब्राह्मण को पीले अनाज का दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं