विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2026

मूलांक 3 वालों पर आज बरसेगी देवगुरु की कृपा! नई नौकरी और धन लाभ के बन रहे हैं योग, जानें अपना भाग्य

क्या आप जानते हैं कि जब 'देवगुरु' बृहस्पति और 'बुद्धि के कारक' बुध का साथ मिलता है, तो क्या होता है? मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन सफलता की नई इबारत लिखने वाला है. करियर में नए प्रयोग हों या अचानक धन की वर्षा, आज आपकी वाणी का जादू हर जगह चलेगा. शादी की शहनाई से लेकर आय के नए स्रोतों तक, क्या-क्या खास लेकर आया है आज का दिन? जानें ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित से...

मूलांक 3 वालों पर आज बरसेगी देवगुरु की कृपा! नई नौकरी और धन लाभ के बन रहे हैं योग, जानें अपना भाग्य
Mulank 3: मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 14 अप्रैल 2026 का दिन?
AI

Mulank 3: किसी भी माह के 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. अंक 3 देव गुरु बृहस्पति के अधिकार क्षेत्र में आता है. बृहस्पति और अंक 5 बुध मिलकर व्यक्ति को ज्ञान और वाणी से प्रभावशाली बनाते हैं. आज मूलांक 3 के जातक नए प्रयासों में सफल होंगे. आइए जानते हैं कि मूलांक 3 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 14 अप्रैल 2026 का दिन साथ ही जानेंगे शुभ अंक और शुभ रंग.

  • करियर : आज का दिन मूलांक 3 के जातकों के लिए ऑफिस में नए प्रयोग और जिम्मेदारियां का है. आपके विचारों से प्रभावित होकर नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी. पब्लिक डीलिंग से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन काफी सकारात्मक रहने वाला है. बिना झिझक और शंका के आप अपनी योजनाओं को लोगों के सामने प्रस्तुत करें इससे आपको सफलता प्राप्त होगी.
  • फाइनेंस : यदि आज आप लॉन्ग टर्म में निवेश करते हैं तो इससे आपको लाभ हो सकता है. नई योजनाओं और क्रियाकलापों के आधार पर आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय के एक से अधिक स्रोत बनेंगे. अचानक से धन लाभ होने की उम्मीद है.
  • लव/व्यक्तिगत लाइफ : विवाह योग्य जातकों के लिए आज अच्छा संबंध मिल सकता है. परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेमी प्रेमिकाओं को क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा. शाम के वक्त कहीं घूमने का प्लान बन सकता है.
  • शुभ अंक : 1, 3
  • शुभ रंग : हरा.

ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 3, Mulank 3 Astrology, Is Mulank 3 Lucky, Why Is Number 3 So Powerful, Numerology Number 3
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com