विज्ञापन

मूलांक 9 राशिफल: कार्यक्षेत्र में किसी भी कंपटीशन में जीत आपकी होगी, वाहन सावधानी से चलाएं...एक्सीडेंट के योग!

आज के दिन का अंक है 1 है, जो सूर्य के साथ मंगल की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगी. आज आपके अंदर साहस अग्रेशन और नेतृत्व की क्षमता विकसित होगी. आज आपके अंदर एनर्जी लेवल काफी हाई रहेगा. आईए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर.

मूलांक 9 राशिफल: कार्यक्षेत्र में किसी भी कंपटीशन में जीत आपकी होगी, वाहन सावधानी से चलाएं...एक्सीडेंट के योग!

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आपके अंदर आज किसी भी कीमत पर अपना टास्क कंप्लीट करने की इच्छा शक्ति होगी. गुस्से की अधिकता और जल्दबाजी की वजह से काम बिगड़ सकते हैं. आज आप एक बार जिस काम के लिए आगे बढ़ेंगे, उसमें किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे. आप आज एक अच्छे लीडर की भूमिका में नजर आएंगे. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज आपको ऑफिस में साथी कर्मचारियों से कंपटीशन में की मिलेगी. कंपनी के उच्च अधिकारी आज आपकी एक्टिविटी पर नजर रखेंगे. आपके अंदर आज गजब का कॉन्फिडेंस और साहस होगा. जल्दबाजी और बहस आपको दिक्कत में डाल सकती है. व्यापार में आज रिस्क लेकर आप उसको बढ़ा सकते हैं. आपके प्रचार के तरीके से लोग आपके व्यापार के प्रति आकर्षित होंगे. पार्टनरशिप के व्यापार में साझेदार की प्रति अपना व्यवहार सामान्य और अच्छा रखें.

Finance / फाइनेंस: आज अचानक बड़ा प्रॉफिट आपके हिस्से में आ सकता है. काफी टाइम से रुका हुआ पैसा आपको मिलने की संभावना है. आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आज आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता हासिल होगी. किसी भी तरीके से कोई वित्तीय निर्णय में जल्दबाजी न दिखाएं. रिस्की डिसीजन आपको दिक्कत में डाल सकते हैं. कोई भी व्यावसायिक कमिटमेंट जल्दबाजी में ना करें. शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट से आज लाभ हो सकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका किसी महिला के साथ स्ट्रांग कनेक्शन बन सकता है. आपका झुकाव किसी अमीर व्यक्ति की तरफ हो सकता है. रिलेशनशिप में आज ईगो और विवाद होने की संभावना अधिक है. आज परिवार में आप किसी विवाद का समाधान आसानी से कर देंगे. कोई पुराना इशू आज आसानी से समाप्त हो जाएगा. आज आपको थोड़ी बेचैनी और मानसिक रूप से जिद हो सकती है. ब्लड प्रेशर, सर दर्द और एक्सीडेंट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky Color / शुभ रंग : सुनहरा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com