Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है. आज आप अपनी प्रगति के बारे में सोचेंगे. आज आपको पैसा, पॉवर और स्टेटस से संबंधित निर्णय करने पड़ सकते हैं. आज आपकी पर्सनालिटी अट्रैक्टिव रहेगी. आपकी सुंदरता और केयरिंग नेचर आपकी तरफ लोगों को आकर्षित करेगा. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज ऑफिस में सराहना मिल सकती है. ऑफिस के कुछ अधिकारियों से सहयोग भी मिलेगा. आज आपको अपने कार्य के लिए खुद अप्रोच करनी होगी. भावुकता में आकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न करें. व्यापार में आज महिला ग्राहकों का अट्रैक्शन आपकी तरफ अधिक होगा. आपका ध्यान व्यापार की इमेज बढ़ाने के ऊपर होना चाहिए. अपने प्रोडक्ट की प्रेजेंटेशन शानदार तरीके से रखें.
Finance / फाइनेंस : आज धन आगमन के नए रास्ते प्रशस्त होंगे. लग्जरियस से संबंधित इन्वेस्टमेंट में लाभ होगा. आज किसी कार्य के लिए आपके परिवार से आर्थिक मदद की प्राप्ति होगी. पार्टनरशिप में व्यापार से बड़ा धन लाभ हो सकता है. घर के इंटीरियर से संबंधित खर्च हो सकता है. समाज में दिखाने के लिए भी आज आपका पैसा खर्च हो सकता है. आज आपको सेविंग्स पर विशेष ध्यान देना चाहिए.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका कहीं मजबूत अट्रैक्शन होने का योग बन रहा है. कोई बहुत धनी व्यक्ति आज आपके जीवन में एंट्री ले सकता है. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा. दांपत्य जीवन में एक दूसरे के साथ कुछ पल बिताए. इससे आपके बीच संबंध और मजबूत होंगे. एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप मजबूत करने के लिए कहीं घूमने का प्लान करें. पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. आज आपका आत्मविश्वास बेहतर रहेगा. पुराने संबंध फिर से सक्रिय हो सकते हैं.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : नीला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं