विज्ञापन

मूलांक 5 : कम्युनिकेशन से मिलेंगे लाभ के अवसर, मल्टीटास्किंग से होगा लाभ

आज के दिन का अंक है 9  है, जो मूलांक 5 के लिए मंगल और बुध की ऊर्जा को संकलित करके आपका दिन प्रभावित करेगा. आज आपके अंदर निर्णय लेने की क्षमता तेज होगी. आज का दिन आपके लिए मल्टीटास्किंग का है. आईए जानते हैं कि, मूलांक 5 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर.

मूलांक 5 : कम्युनिकेशन से मिलेंगे लाभ के अवसर, मल्टीटास्किंग से होगा लाभ

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता है. आज आपकी कम्युनिकेशन पावर जादुई रहेगी. काम के सिलसिले से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. अचानक आपकी सामने कोई बड़ा अवसर आपको मिल सकता है. ज्यादा जल्दबाजी आपको दिक्कत में डाल सकती है, इसलिए धैर्य के साथ सोच समझ कर आगे बढे. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज आपके कम्युनिकेशन स्किल की वजह से नेटवर्किंग, मीटिंग और प्रेजेंटेशन आदि में आपको सफलता मिल सकती है. ऑनलाइन बिजनेस या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज बड़ी सफलता हासिल होगी. एक साथ कई प्रोजेक्ट में आप इनवॉल्व रह सकते हैं. नए क्लाइंट्स आज आपके लिए बेहतर अवसर प्रदान करेंगे. आज के दिन व्यावसायिक यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी. यदि आप लेखन का कार्य करते हैं या किसी भी तरीके से डायरेक्ट पब्लिक डीलिंग करते हैं, तो आपका प्रभाव काफी अच्छा रहेगा.

Finance / फाइनेंस: आज दिन में कई बार छोटे-छोटे लाभ के अवसर आपको मिलेंगे. अचानक आपकी इनकम इनक्रीज होगी. आज शेयर बाजार, ट्रेडिंग में आप किस्मत आजमा सकते हैं. कमीशन बेस्ड इनकम, ऑनलाइन काम से आपको लाभ की प्राप्ति होगी. पुराने संबंधों में आज आपको कोई फाइनेंशियल अपॉर्चुनिटी मिल सकती है. आज घर में लग्जीरियस और ट्रैवलिंग पर बड़ा धन खर्च होने की संभावना है.आज स्मार्ट तरीके से इन्वेस्टमेंट और खर्च का संतुलन बनाना होगा.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी पर्सनालिटी काफी अट्रैक्टिव रहेगी. लोगों के साथ आपका मजाकिया अंदाज आपके संबंधों को मजबूत करेगा. आपका पार्टनर आपके बिहेवियर से चिंतित रह सकता है. उसे आपसे अटेंशन चाहिए, लेकिन आपका मजाकिया अंदाज मिसअंडरस्टैंडिंग बढ़ा सकता है. विवाह के योग्य जातकों के लिए आज विवाह से संबंधित बातचीत हो सकती है. दांपत्य जीवन में आपसी बातचीत से नजदीकियां बढ़ेंगी. किसी खास व्यक्ति के प्रति आपका एक्साइटमेंट बढ़ सकता है. डाइजेशन से संबंधित समस्या को परेशान कर सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 9

Lucky Color / शुभ रंग : हल्का स्लेटी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com