विज्ञापन

मूलांक 4 : पुराने रिश्तों की वजह से प्रेम संबंधों में हो सकता है तनाव

आज के दिन का अंक 8 है, जो शनि और राहू की ऊर्जा को लेकर आपका दिन प्रभावित करेगी. आज का दिन पूरी तरह कर्म पर आधारित है. कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव संभव है.आईए जानते हैं कि मूलांक 4 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 4  : पुराने रिश्तों की वजह से प्रेम संबंधों में हो सकता है तनाव

Personality Number 4 / मूलांक 4 : जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को होता है उन जातकों जातकों का मूलांक 4 होता है. आज आपके जीवन में अचानक बदलाव, छिपे रहस्य और लोगों की सच्चाई सामने आ सकती है. आज दिन की प्रोग्रेस काफी स्लो रहेगी, लेकिन जिम्मेदारियों का प्रेशर आपके ऊपर अधिक रहेगा. आज धैर्य के साथ किया गया कार्य भविष्य निर्माण की नींव रखेगा. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज ऑफिस और कार्यस्थल में आपके छिपे हुए शत्रु सक्रिय रहेंगे. आपकी जिम्मेदारियां और वर्कलोड बढ़ सकता है. टेक्निकल फील्ड से रिलेटेड जातकों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है. ऑफिस में अचानक आपकी पदोन्नति या प्रभाव में वृद्धि देखने को मिलेगी. इन्वेस्टमेंट से संबंधित कागजात पूरी तरह चेक करने के बाद ही प्रक्रिया करें. डिजिटल करेंसी में आज आपको लाभ हो सकता है. आज कोई अनजान व्यक्ति आपको लाभ का अवसर दे सकता है. इंजीनियरिंग और शोध से संबंधित छात्रों के लिए दिन बेहतर है.

Finance / फाइनेंस: आज पहले से अटका हुआ कोई पेमेंट आपको प्राप्त हो सकता है. रियल एस्टेट से संबंधित जातकों को आज धन लाभ के योग बन रहे हैं. किसी टेक्निकल वर्क से आज आपको लाभ हो सकता है. शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट लाभदायक है लेकिन सोच समझकर आगे बढ़े. ज्यादा रिस्की और शॉर्टकट वाले ऑफर नुकसानदायक रहेंगे. आज फ्यूचर प्लानिंग के लिए दिन बेहतर है. 

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आप अपनी भावनाओं को जीवनसाथी अथवा प्रेम संबंधों में व्यक्त नहीं कर पाएंगे. और सब कुछ आपके अंदर ही चलता रहेगा. इसकी वजह से आपके बीच में मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है. मूड स्विंग और ओवरथिंकिंग से बचना होगा. किसी पुराने संबंध की वजह से वर्तमान संबंधों में डिस्टेंस बढ़ सकता है. परिवार में आज विवाद की स्थिति बन सकती है. आज आपके साथ ट्रस्ट इशू रहेगा.पैर और कमर में दर्द के साथ नींद की समस्या आपको परेशान कर सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 1

Lucky Color / शुभ रंग : स्लेटी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com