राशि
व्यक्तित्व
हर राशि कुछ कहती है। जी हां, राशियां आपके भविष्य का आईना होती हैं। वे आपके बारे में सब कुछ बताती हैं। यानी आप अपनी राशि से अपने पूरे जीवन, व्यक्तित्व, शभ अंक, दिन सहित अन्य बातों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तुला (libra), राशि चक्र की सातवीं राशि है। राशि और राशि चिन्ह के मुताबिक ही तुला राशि वाले लोग भी संतुलित रहना चाहते हैं और अपने जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करते हैं। हालांकि, हमेशा ऐसा ही हो यह जरूरी नहीं। मायपंडित के सीईओ कल्पेश शाह बता रहे हैं तुला राशि वालों का व्यक्तित्व और क्या है उनकी विशेषताएं......
तुला राशि वाले लोगों का मजबूत पक्ष
तुला राशि वाले लोगों में बेहतर संतुलन बनाए रखने की क्षमता होती है। किसी भी परिस्थिति में ये जल्द घबराते नहीं है। ये बुद्धिमान होने के साथ ही मेहनती भी होते हैं। कई बार से काफी सख्त होते हैं तो कई बार काफी सर भी हो जाते हैं। ये मेहनती और कार्यकुशल तो होते ही हैं, लेकिन व्यावहारिक नहीं होते। ये लोग हमेशा अपनी प्रशंसा चाहते हैं और इसे लेकर चिंतित भी रहते हैं।
तुला राशि वालों की खास बातें
अनुकूलता - मिथुन, कन्या, मकर, कुंभ
असंगतता - सिंह और कर्क
लकी रंग - सफेद, सिल्वर
लकी दिन - शुक्रवार
लकी रत्न - हीरा
लकी नंबर - 6
खासियत
तुला राशि (libra) वाले लोग अपने जीवन में संतुलन बनाए रखना बखूबी जानते हैं। गणेशजी का कहना है कि यही कारण है कि अपने सारे काम भी वे इसी के मुताबिक करते हैं। तुला राशि वायु तत्व की राशि है। वायु की तरह की तुला राशि वाले लोग भी उन्मुक्त रहना पसंद करते हैं। कई बार इनका मन अस्थिर होता है और ये किसी बात का निर्णय नहीं ले पाते हैं। हालांकि, इनका वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है। कई बार इनके एक से ज्यादा विवाह की भी संभावना होती है। वैसे प्रेम संबंधों में इन्हें खास सफलता नहीं मिलती।
कमजोरी
गणेशजी के अनुसार तुला राशि वाले लोगों में क्रोध की भावना भी होती है। कई बार वे अपनी ही गलतियों से क्रोधित हो जाते हैं और इस कारण अक्सर वे मूड स्विंग के शिकार भी होते हैं। ये खुद को गलत नहीं मानते और अपने को सही साबित करने के लिए किसी के साथ झगड़ा भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं परिस्थितियों के साथ तालमेल न बिठा पाने के कारण कई बार ये परेशानी में फंस जाते हैं और सब कुछ छोड़ कर बैठ जाते हैं।
स्वामी ग्रह
तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र को प्रेम, इच्छा और आकर्षण का प्रतीक माना जाता है। शुक्र ग्रह का प्रभाव तुला राशि वाले लोगों में भी देखने को मिलता है। ग्रह के प्रभाव के कारण ही ये आकर्षक और खुशमिजाज नजर आते हैं।
स्वास्थ्य
तुला राशि वालों को स्वास्थ्य की बात करें तो अक्सर इनका स्वास्थ्य ठीक ही रहता है। हालांकि ग्रहीय स्थिति के कारण कई बार इन्हें शारीरिक समस्या हो सकती है। गणेशजी के अनुसार तुला राशि वाले लोगों को आंखों से संबंधित बीमारी, मुंह, मूत्र रोग के साथ ही शारीरिक ताकत की कमी की परेशानी हो सकती है। इनमें मांसपेशियों की दुर्बलता, शीघ्रपतन आदि की भी शिकायत होती है।
करियर
तुला राशि वाले लोग किसी भी काम में खूब दिमाग चलाते हैं। ऐसे में ये एक अच्छे बिजनेसमैन होते हैं, यानी व्यापार में इन्हें सफलता मिलती है। लोहा, सोना और तंबकू के बिजनेस से इन्हें लाभ होता है। इतना ही नहीं परफ्यूम और इससे जुड़ी वस्तुओं के व्यापार में भी इन्हें सफलता मिलती है। ये एक अच्छे सलाहकार के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक भी हो सकते हैं। खास बात यह है कि इन्हें धन की कमी नहीं होती। कहीं न कहीं से इसका रास्ता निकल ही आता है।
उपरोक्त स्पोंसर्ड कंटेंट गैर-संपादकीय है और थर्ड पार्टी द्वारा उपलब्ध करवाया गया है. एनडीटीवी उपरोक्त किसी भी सामग्री की गारंटी, पुष्टि या समर्थन नहीं करता है, और न ही इसके लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार है.
तुला अनुकूलता
देखें कि सिंह राशि अन्य राशियों के लोगों के साथ किस तरह के समीकरण साझा करते हैं।