चंदन सिंह राजपूत
-
राहुल गांधी मानहानि केस में आज आएगा फैसला, सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट में रहेंगे मौजूद
सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता पक्ष ने विजय मिश्रा, अनिल मिश्रा और रामचंद दुबे समेत तीन गवाहों के बयान दर्ज कराए. इसके बाद ट्रायल आगे बढ़ा. राहुल गांधी पहली बार 20 फरवरी 2024 को अदालत में पेश हुए थे और उन्हें जमानत मिल गई थी.
- अक्टूबर 26, 2026 00:00 am IST
- Reported by: Dhiraj Kumar Mishra, Edited by: चंदन सिंह राजपूत
-
लखनऊ के मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, श्रद्धालु बनकर आई महिला देवी के गहने लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
लखनऊ के सआदतगंज स्थित एक मंदिर में श्रद्धालु बनकर आई महिला पर देवी-देवताओं के आभूषण चोरी करने का आरोप है. महिला मां लक्ष्मी की मूर्ति से चांदी का छत्र और नथ ले गई, जबकि श्रीनाथ जी का मुकुट भी गायब बताया जा रहा है.
- अक्टूबर 25, 2026 23:14 pm IST
- Edited by: चंदन सिंह राजपूत
-
पंजाब: मोगा में दुकान के बाहर बैठे युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत, 3 घायल; मजीठिया बोले- गली-गली गैंगस्टर
पंजाब के मोगा जिले के अंगदपुरा मोहल्ले में काले रंग की स्कॉर्पियो से आए हमलावरों ने दुकान के बाहर बैठे 4-5 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. पुलिस को शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश का एंगल नजर आ रहा है.
- अक्टूबर 25, 2026 23:07 pm IST
- Reported by: मोहम्मद ग़ज़ाली, Edited by: चंदन सिंह राजपूत
-
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अनिल पंडित से सीधे संपर्क में था आरोपी प्रांजल, क्राइम ब्रांच का दावा
अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आरोपी प्रांजल को अदालत ने 31 अक्टूबर तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया है. क्राइम ब्रांच ने अदालत को बताया कि प्रांजल कथित तौर पर अनिल पंडित के सीधे संपर्क में था और हथियार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है.
- अक्टूबर 25, 2026 22:08 pm IST
- Reported by: सुजाता कन्हैया द्विवेदी, Edited by: चंदन सिंह राजपूत
-
PM मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में खरगे के खिलाफ शिकायत, कानूनी कार्रवाई की मांग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. BJP के बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा सिंह कल्लू ने आरोप लगाया है कि खरगे ने पटना के एक निजी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी की. शिकायत में पुलिस से मामले की जांच कर कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की गई है.
- अक्टूबर 25, 2026 20:42 pm IST
- Reported by: शिवम कुमार, Edited by: चंदन सिंह राजपूत
-
प्रयागराज में BJP नेता की 50 लाख की फॉर्च्यूनर चोरी, सिर पर गमछा बांधे पहुंचा शख्स, महज एक मिनट 25 सेकंड में गाड़ी लेकर हुआ रफूचक्कर
प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में भाजपा नेता पीयूष जायसवाल की करीब 50 लाख रुपये कीमत की फॉर्च्यूनर कार चोरी हो गई. सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध शख्स को पैरों में समस्या के साथ चलते हुए कार के पास पहुंचकर महज 1 मिनट 25 सेकंड में लॉक खोलने, गाड़ी स्टार्ट करने और फरार होते देखा गया है.
- अक्टूबर 25, 2026 20:17 pm IST
- Edited by: चंदन सिंह राजपूत
-
पंजाब में झोटा हत्याकांड के बाद बड़ा फैसला, इन दो दवाईयों की बिक्री पर रोक, केमिस्ट की शिकायत क्या?
पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन ने प्रेगाबालिन और ट्रामाडोल जैसी उन दवाओं की बिक्री रोकने का फैसला किया है, जिनके नशे के रूप में दुरुपयोग की आशंका रहती है. मानसा में परविंदर झोटा की हत्या के बाद मेडिकल स्टोरों पर पुलिस कार्रवाई और छापेमारी के विरोध में यह कदम उठाया गया है, जिससे राज्य के 27 हजार से अधिक मेडिकल स्टोर प्रभावित हो सकते हैं.
- अक्टूबर 25, 2026 19:25 pm IST
- Reported by: मोहम्मद ग़ज़ाली, Edited by: चंदन सिंह राजपूत
-
कभी मंत्री नहीं बने और ना मोकामा से बाहर निकले, फिर क्यों छोटे सरकार कहे जाते हैं अनंत सिंह?
अनंत सिंह बिहार के मोकामा से 2005 से लगातार राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हैं. उन्होंने जेडीयू, निर्दलीय और राजद के टिकट पर चुनाव जीतकर अपनी मजबूत पकड़ साबित की. अदालत से सजा के कारण उनकी सदस्यता जाने पर उनकी पत्नी नीलम देवी भी विधायक चुनी गईं.
- अक्टूबर 25, 2026 19:00 pm IST
- Edited by: चंदन सिंह राजपूत
-
मल्लिकार्जुन खरगे को टोकने वाले संतोष कुमार ने खुद को बताया कांग्रेसी, भाजपाई समझ पीट डाला; क्या हुआ था
दरअसल, जिस शख्स के बयान को गलत समझ कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस पीट दिया, वो कांग्रेसी ही था. उसने सभागार से बाहर निकलते हुए कहा कि क्या पूरे देश में मोदी जी का विरोध नहीं हो रहा है?
- अक्टूबर 25, 2026 18:22 pm IST
- Reported by: शिवम कुमार, Edited by: चंदन सिंह राजपूत
-
दिवाली से पहले तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन, FDA ने 12.74 करोड़ का माल किया जब्त, कई लाइसेंस सस्पेंड, 22 FIR
दिवाली और नवरात्रि से पहले महाराष्ट्र FDA ने राज्यभर में बड़ा अभियान चलाकर 12.74 करोड़ रुपये का माल जब्त किया. कार्रवाई में 68 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए, 7 को बंद करने के आदेश दिए गए और मिलावटी, घटिया व गलत लेबल वाले खाद्य उत्पादों की बड़ी खेप पकड़ी गई.
- अक्टूबर 25, 2026 17:20 pm IST
- Reported by: पूजा भारद्वाज, Edited by: चंदन सिंह राजपूत
-
PoK का हाल जाकर देखो, फारूक अब्दुल्ला तो नमकहराम हैं...; गिरिराज सिंह का विपक्ष पर बड़ा हमला
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जम्मू-कश्मीर, अनुच्छेद 370, PoK और विपक्ष को लेकर कांग्रेस, राहुल गांधी, फारूक अब्दुल्ला और कुछ छात्र संगठनों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि JNU, जामिया और CAA विरोध प्रदर्शनों से जुड़े कुछ तत्व देशविरोधी सोच को बढ़ावा देते रहे हैं और विपक्ष ऐसे लोगों का समर्थन करता है.
- अक्टूबर 25, 2026 16:03 pm IST
- Edited by: चंदन सिंह राजपूत
-
India-EU FTA: 4 महीने में लागू होगी 'मदर ऑफ ऑल डील्स', FICCI के आनंद स्वरूप बोले- खत्म करनी होगी लालफीताशाही
India EU FTA: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, अगले 4 से 5 महीनों के भीतर भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) पूरी तरह से लागू हो सकता है.
- अक्टूबर 22, 2026 23:35 pm IST
- Reported by: हिमांशु शेखर मिश्रा, Edited by: चंदन सिंह राजपूत
-
श्रीलंका आर्थिक संकट से कैसे निकला? NDTV WORLD SUMMIT में बोले मंत्री- हमने भारत के 30 साल के अनुभव से सीखा
NDTV World Summit: भारत-श्रीलंका आर्थिक सहयोग पर बात करते हुए अबेसिंघे ने कहा कि श्रीलंका की कई कंपनियां भारतीय बाजार में आने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने बंदरगाह, लॉजिस्टिक्स और तकनीक जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग की संभावनाएं बताईं.
- अक्टूबर 22, 2026 22:29 pm IST
- Edited by: चंदन सिंह राजपूत
-
भारत अब दुनिया की बड़ी जिम्मेदारियों के लिए तैयार... इटली के राजदूत ने PM मोदी और मेलोनी की दोस्ती पर क्या कहा
NDTV World Summit: नई दिल्ली में आयोजित NDTV World Summit 2026 के दौरान एनडीटीवी के आदित्य राज कौल से बातचीत में बार्टोली ने भारत-इटली संबंधों, वैश्विक व्यापार मार्गों, पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत की शांति स्थापना की भूमिका पर खुलकर बात की.
- अक्टूबर 22, 2026 22:28 pm IST
- Edited by: चंदन सिंह राजपूत
-
सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का बवाल: नवरात्रि के बीच घर पर हुआ पथराव, कई आरोपी गिरफ्तार
गुजरात के सोंगढ़ में धार्मिक टिप्पणी से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया. युवक के घर पर पथराव के बाद पुलिस ने 10 आरोपियों को हिरासत में लेकर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी.
- अक्टूबर 22, 2026 21:27 pm IST
- Edited by: चंदन सिंह राजपूत