बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई है. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जूहू के पुष्पा पार्क में इलाके में हुई है. इस घटना में टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर और एक स्थानीय ऑटो रिक्शा चालक के घायल होने की बात सामने आई हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. शुरुआती जानकारी में टाइगर श्रॉफ के भी घायल होने की बात सामने आई थी. हालांकि मुंबई पुलिस ने बताया कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरीके सुरक्षित है. हालांकि उनके करीबियों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है.