लाखों की कार से आया और सड़क से बकरी चुरा ले गया... पूर्णिया में एक बार फिर वायरल हुआ चोरी का वीडियो

  • 1:08
  • प्रकाशित: अक्टूबर 21, 2026

बिहार के पूर्णिया जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की कार से दो लोग उतरते हैं और बकरी को चुरा लेते हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग इसकी निंदा कर रहे हैं. वायरल वीडियो के अनुसार, जैसे ही कार सवार युवक बकरी लेकर भागते हैं, आसपास के कुछ लोग वहां जुटने लगते हैं. हालांकि तब तक कार काफी दूर निकल चुकी होती है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है और लोग इस तरह की चोरी पर हैरानी जता रहे हैं.

संबंधित वीडियो