महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के एक दिन के मामले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए करीब 50 हजार तक पहुंच गए हैं. महाराष्ट्र में शनिवार को पिछले 24 घंटे में 49,447 नए मामले सामने आए. इससे महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 29,53,523 (करीब 30 लाख) तक पहुंच गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना संक्रमण से 277 और लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पहले ही कह चुके हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो लॉकडाउन लगाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 37,821 लोग कोरोना की महामारी से उबरे हैं. महाराष्ट्र में कोरोना के एक्टिव केस 4 लाख से भी ज्यादा हो गए हैं. इनकी संख्या 401172 तक पहुंच गई. महाराष्ट्र के लिए राहत की बात है कि कोरोना के स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या भी करीब 25 लाख तक पहुंच गईहै. महाराष्ट्र में कोरोना से उबर चुके मरीज 24 लाख 95 हजार से ज्यादा हैं. राज्य में कोरोना से जान गंवाने वाले कुल मरीजों की संख्या 55,656 तक पहुंच गई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों में तेजी के बीच आर्थिक राजधानी मुंबई में शनिवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए. मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. यह महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं. वहीं, बीते 24 घंटे में 27 लोगों की वायरस की वजह से जान चली गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं