- पेशावरी चपली कबाब खाने में बेहद ही लजीज लगते हैं.
- किसी भी पार्टी की रौनक बढ़ाने के लिए काफी हैं.
- चपली का मतलब होता चपटा या फ्लैट.
जब भी हम किसी पार्टी या शाम की चाय के साथ सर्व करने के एक स्नैक्स के बारे में सोचते हैं तो कबाब ही पहला नाम होता है. टी टाइम से लेकर शादी या डिनर पार्टी में भी आमतौर पर सबसे ज्यादा सर्व किया जाने वाला स्नैक हैं, और इसे लोग खाना भी पसंद करते हैं. कबाब एक ऐसा स्नैक है जिसे विभिन्न वैरिएशन के साथ बनाया जा सकता है. शायद यही वजह है कबाब लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. कबाब को चिकन, मीट या अपनी मनपसंद सब्जियों के साथ बनाया जा सकता है. आपसे से काफी लोगों ने कुछ खास जगहों के भी लोकप्रिय कबाब जरूर ट्राई किए होंगे, और आज हम आपके के लिए पेशावरी चपली कबाब की बेहरीन रेसिपी लेकर आए हैं.
Indian Cooking Tips: कैसे बनाएं घर पर बनाएं हरियाली चिकन बिरयानी
हमें यकीन है पेशावरी चपली कबाब का नाम सुनते ही आपमें से कई लोगों के मुंह में पानी आ गया होगा. पेशावरी चपली कबाब की इस लाजवाब रेसिपी को यूट्यूबर शेफ अनन्या बनर्जी ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है. पेशावरी चपली कबाब खाने में बेहद ही लजीज लगते हैं और किसी भी पार्टी की रौनक बढ़ाने के लिए काफी हैं. चपली का मतलब होता चपटा या फ्लैट. इस रेसिपी में शेफ ने पेशावरी चपली कबाब बनाने के लिए चिकन का इस्तेमाल किया है और बाकी सभी आम सामग्री का उपयोग करते हुए इन स्वादिष्ट कबाब को बनाया है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
चपली कबाब बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में कीमा बनाया हुआ चिकन लें. इसमें बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, क्रश अनारदाना, हरा धनिया, कालीमिर्च, धनिया क्रश, लहसुन बारीक कटा, कॉर्नफलोर, ब्रेड क्रम्ब, स्वादानुसार नमक, अंडा डालकर एक मिश्रण बनाएं. इस मिश्रण से चपटी पैटी बनाएं और इन पर टमाटर की पतली स्लाइस लगाएं. अब एक पैन गरम करें इस पर इन पैटी को लगाएं और घी डालकर इन्हें पैन फ्राई करें. जब यह फ्राई हो जाएं तो इन्हें चटनी के साथ सर्व करें.
पेशावरी चपली कबाब बनाने के लिए पूरी वीडियो देखें:
खाना चाहते हैं कुछ हेल्दी हो एक बार जरूर ट्राई करें यह हेल्दी स्प्राउट भाजी- Video Inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं