विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2020

इस खास शख्स ने बनाए थे Anushka Sharma के होममेड गोलगप्पे और बेसन की बर्फी, देखें फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने हाल ही में गोलगप्पे और बेसन की बर्फी (Besan Barfi) खाते हुए नजर आई थीं. एक्ट्रेस ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की. खुद को फूडी कहने वाली अनुष्का शर्मा के पास स्वादिष्ट गोलगप्पे थे, जिन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों में पानी पुरी या पुचका के नाम से भी जाना जाता है.

Also Read in
इस खास शख्स ने बनाए थे Anushka Sharma के होममेड गोलगप्पे और बेसन की बर्फी, देखें फोटो
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने हाल ही में गोलगप्पे और बेसन की बर्फी खाते हुए नजर आई थीं.
  • अनुष्का शर्मा को आखिरी बार फिल्म ज़ीरो में देखा गया था
  • अंग्रेजी मीडियम में अनुष्का शर्मा की एक्टिंग काफी सराहा गया थाा.
  • अनुष्का ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर गोलगप्पे, बर्फी की फोटो शेयर की.

राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) ने हम में से बहुत से लोगों को कुछ ऐसी चीजों का तोहफा दिया है जिनसे शायद हम अपनी डेली लाइफ में बचते आ रहे थे. ज्यादातर बॉलीवुड स्टार किचन में अपने वक्त बिता रहे हैं और फैंस के लिए शानदार तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. लॉकडाउन के दौरान अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आए दिन फोटोज और वीडियोज शेयर करके बता रही हैं, उनका समय कैसे बीत रहा है. अनुष्का शर्मा ने दो तस्वीरें शेयर कर बताया है कि वह गोल गप्पे (Gol Gappa) और बेसन की बर्फी (Besan Barfi) का स्वाद ले रही हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने हाल ही में गोलगप्पे और बेसन की बर्फी (Besan Barfi) खाते हुए नजर आई थीं. एक्ट्रेस ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की. खुद को फूडी कहने वाली अनुष्का शर्मा के पास स्वादिष्ट गोलगप्पे थे, जिन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों में पानी पुरी या पुचका  के नाम से भी जाना जाता है. 

Coronavirus: इम्युनिटी मजबूत करने से होगा बचाव, ऐसे बनाएं इम्युनिटी बूस्टर काढ़ा

अभिनेत्री ने इस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में गोल गप्पे और बेसन की बर्फी की झलक साझा की थी. हम एक गोल गप्पे को देख सकते हैं, जो उबले हुए आलू के मिश्रण से भरा हुआ है, साथ ही मसालेदार पुदीने के पानी में डूबा हुए हैं. अनुष्का शर्मा ने फोटो को कैप्शन देते हुए लिथा "होममेड गोल गप्पा', इसके साथ ही दूसरी फोटो होममेड बेसन की बर्फी की थी. जिसमें कई सारे ड्राई फ्रूट्स दिखाई दे रहे थे. अनुष्का की मम्मी "आशिमा ने दोनों व्यंजनों को को बनाया था. फराह खान द्वारा होस्ट किए गए एक टीवी शो में, अनुष्का ने कहा कि उनकी मां एक शानदार शेफ हैं.

Haldi (Turmeric) Milk: इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है Golden Milk, जानें हल्‍दी वाला दूध पीने का सही समय, फायदे और कितनी हल्‍दी डालें

vdfv7ogg
2imt8ed

अनुष्का शर्मा लॉकडाउन पर अपनी राय रखने के लिए बहुत मुखर रही हैं. अभिनेत्री ने अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ, अपने प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे स्थिति की गंभीरता को समझें और घर के अंदर रहें. COVID-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग एक सबसे प्रभावी तरीका है. अनुष्का की अगली फिल्म की शूटिंग, जो कि भारतीय क्रिकेटर - झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है, कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण अभी रुकी हुई है.

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहिए

Weight Loss: एक्स्ट्रा बॉडी फैट और पेट की चर्बी को आसानी से घटा देते हैं ये 4 असरदार जूस, पाचन के लिए भी हैं शानदार!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Sharma, Celebrity, Lockdown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com