विज्ञापन

अनिरुद्ध रविचंदर ने छोड़ी शाहरुख खान की 'किंग', अब सचिन-जिगर देंगे म्यूजिक, जानें क्यों हुआ यह बदलाव

शाहरुख खान, सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं, जो क्रिसमस पर रिलीज होगी. 2 नवंबर को शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर फिल्म के प्रमोशन की तैयारी चल रही है. इसी बीच फिल्म के संगीत को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है

अनिरुद्ध रविचंदर ने छोड़ी शाहरुख खान की 'किंग', अब सचिन-जिगर देंगे म्यूजिक, जानें क्यों हुआ यह बदलाव
शाहरुख खान 'किंग' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं
नई दिल्ली:

शाहरुख खान, सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं, जो क्रिसमस पर रिलीज होगी. 2 नवंबर को शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर फिल्म के प्रमोशन की तैयारी चल रही है. इसी बीच फिल्म के संगीत को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है. 'बॉलीवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट के अनुसार संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए हैं. एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि अनिरुद्ध के पास काम का इतना ज्यादा बोझ है कि वे इस बड़े स्तर की फिल्म के लिए जरूरी समय नहीं दे पा रहे थे.

सूत्र ने बताया, "सिद्धार्थ आनंद और शाहरुख खान इस क्रिसमस पर 'किंग' को बिना किसी देरी के सिनेमाघरों में लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन अनिरुद्ध साउथ में कई अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जिसकी वजह से वे इस बड़े स्तर की फिल्म के लिए जरूरी समय और ध्यान नहीं दे पा रहे थे." कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों ने बातचीत के बाद आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फिल्म के गाने और बैकग्राउंड स्कोर के लिए संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर को शामिल किया गया है. हालांकि, खबर है कि अनिरुद्ध ने 'किंग' के लिए थीम ट्रैक तैयार कर लिया है.

 "हालांकि, अनिरुद्ध ने इस मेगास्टार के प्रति सम्मान जताते हुए 'किंग' का थीम ट्रैक शाहरुख खान को दे दिया है. साथ ही, सचिन-जिगर फिल्म के पूरे बैकग्राउंड स्कोर के लिए इस ट्रैक को नए सिरे से तैयार करेंगे. इसलिए, 'किंग' के थीम ट्रैक में अनिरुद्ध की छाप तो रहेगी, लेकिन फिल्म का पूरा स्कोर और एल्बम सचिन-जिगर ही तैयार करेंगे."  

फिल्म के बारे में  
'किंग' के जरिए शाहरुख खान और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद फिर से एक साथ आ रहे हैं, जो इससे पहले 'पठान' में साथ काम कर चुके हैं. 'जवान' के बाद इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी भी फिर से देखने को मिलेगी. फिल्म की स्टार कास्ट में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और अभय वर्मा हैं. खबरों के अनुसार, करीना कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं और वे एक खास डांस नंबर में नजर आ सकती हैं.'किंग' क्रिसमस की छुट्टियों वाले वीकेंड के दौरान यानी 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Birthday, Shah Rukh Birthday Bash, Shah Rukh Birthday Celebrations, Shah Rukh Birthday Mannat, King Poster
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com