- यह मसालेदार चटपटी मूंगफली खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगती हैं.
- बेसन और मसालों से कोटिड इस स्नैक को तैयार करना काफी आसान है.
- परफेक्ट टी टाइम स्नैक लेकर आए हैं जिसका नाम है बेसन की मूंगफली.
अपने काम के लंबे दिन के बाद शाम को एक कप गरमागरम चाय आपकी दिनभर की थकान कम कर देती है, और अगर शाम की इस चाय के साथ बढ़िया सा स्नैक मिल जाए तो सोने पे सुहागा हो. हम में से ज्यादातर लोग अपनी शाम की चाय के साथ क्रिस्पी या क्रंची स्नैक खाना पसंद करते हैं. यह स्नैक हमारी छोटी-मोटी भूख को कंट्रोल करने में भी मदद करता है. कई बार ऐसा होता है कि अपने लिए एक मजेदार स्नैक तैयार करने का समय हमारे पास नहीं होता, तब हम खाली चाय पीकर ही काम चला लेते हैं. ऐसे ही समय के लिए हम आज आपके लिए एक परफेक्ट टी टाइम स्नैक लेकर आए हैं जिसका नाम है बेसन की मूंगफली.
Shocking! यूके की महिला को केएफसी मील में मिला फ्राइड चिकन हेड, देखें उनका रिस्पांस
यह मसालेदार चटपटी मूंगफली खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगती हैं. बेसन और मसालों से कोटिड इस स्नैक को तैयार करना काफी आसान है. आपको बस, कुछ मूंगफली लेनी है, उन्हें धोकर साफ करना है. इन्हें बेसन, चावल का आटा, नमक, धनिया, लाल मिर्च और गरम मसाला डालकर कोट करना है. फिर गरम तेल में इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करना है. फ्राई करने के बाद इस पर एक मसाला बनाकर वह मसाला छिड़कर इन्हें अच्छे से टॉस करना है. सेलिब्रेटी शेफ पंकज भदौरिया ने बेसन की मूंगफली की एक बहुत ही आसान सी रेसिपी को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. आप चाहे तो उस वीडियो को देखकर इस मजेदार स्नैक को बना सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यहां देखें कैसे बनाएं बेसन की मूंगफली:
इसे बनाकर एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें, ताकि इसमें नहीं न आए और इसका क्रंच बरकार रहें. इतना ही नहीं आप इन्हें मेहमानों को सर्व करने के अलावा सफर के दौरान और अपने ऑफिस बैग में भी रखकर ले जा सकते है. यह मिनटों में तैयार होने वाला स्नैक अचानक लगने वाली भूख में भी आपका अच्छे से साथ निभाएंगा.
आज ही इस रेसिपी को ट्राई करें और हमें नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं आपको यह रेसिपी कैसी लगी!
सर्दियों में खुद को गर्म रखने के कैसे बनाएं गुड़ आटे का हलवा - Recipe Video Inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं