- यह चिकन स्नैक शेज़वान फ्लेवर में बनाया जाता है.
- इसका स्वाद टैंगी और तीखा होता है.
- फ्राइड राइस या चाउमीन के साथ इसे पेयर किया जा सकता है.
वीकेंड आ गया है, और यही वह समय होता है जब हम स्ट्रिक डाइट को भूलकर हमारे पसंदीदा व्यंजनों को मजा लेते हैं. विभिन्न व्यंजनों के पूल में, बहुत सारे व्यंजन हैं जिन्हें बना सकते है. और अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं, तो स्वादिष्ट तीखी सॉस के साथ क्रिस्पी चिकन के टुकड़ों को मिलाकर कुछ बेहतरीन बनाने का. वह कुरकुरापन आपके मुंह में फूटता है, और सॉस चिकन को जरूरी ज़िंग देने का काम करता है, जिससे आप इसे और ज्यादा खाने के लिए मांगते हैं. तो, अगर सिर्फ एक स्वादिष्ट चिकन स्नैक के बारे में पढ़कर ही आपको कुछ खाने की क्रेविंग होने लगी है, तो यहां हम आपके लिए शेज़वान चिकन की एक रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आपको ज़रूर आज़माना चाहिए! जैसा कि नाम से पता चलता है, यह चिकन स्नैक शेज़वान फ्लेवर में बनाया जाता है. इसका स्वाद टैंगी और तीखा होता है जो फ्राइड राइस या चाउमीन के साथ बहुत ही अच्छा लगता है. आप इस व्यंजन को ऐसे भी खा सकते हैं जैसे वह है.
अगर आपको तीखा खाना पसंद है तो ट्राई करें ये पांच बेस्ट घी रोस्ट रेसिपी
इस रेसिपी में हमने रोजमर्रा की सामग्री का इस्तेमाल किया है ताकि आप इसे घर पर आसानी से बना सकें. इस व्यंजन को एक एक्ट्रा स्वाद देने के लिए, आप मोटे तौर पर कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च और गाजर डाल सकते हैं. अगर आपको लगता है कि मसाला बहुत ज्यादा होगा, तो इसे अपने स्वाद के अनुसार घटा या बढ़ा सकते हैं या शेज़वान चिकन को माइल्ड गार्लिक डिप के साथ मिलाएं. यह स्वाद को बैलेंस करने में मदद करेगा. तो, बिना इंतज़ार किए, आइए इस चिकन स्नैक की रेसिपी को देखें!
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
शेजवान चिकन रेसिपी: कैसे बनाएं शेजवान चिकन
सबसे पहले चिकन को कॉर्नफ्लोर, नमक और पांच मसाले के पाउडर में कोट कर लें. एक्ट्रा ब्रश करें. चिकन को हल्का रंग आने तक फ्राई लें. पैन से निकाल लें. फिर उसी पैन में मिर्च, लहसुन और अदरक डालें. हल्का ब्राउन होने तक पकाएं. इसके बाद, प्याज, शिमला मिर्च और गाजर और सॉस की सभी सामग्री डालें. उबाल आने दें, फिर चिकन के टुकड़ों में इसमें डाल दें. चिकन को सॉस से अच्छी तरह कवर कर दें और फिर हरे प्याज़ से गार्निश करें। एक बार हो जाने के बाद इसे सर्व करें और मजा लें!
शेजवान चिकन की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
यह मजेदार चिकन रेसिपी को बनाएं, और हमें बताएं कि आपको इसका स्वाद कैसा लगा!
Suji Medu Vada : परफेक्ट टी टाइम स्नैक के लिए मिनटों में बनाएं क्विक एंड इजी सूजी मेदू वड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं