Schezwan Chilli Chicken in Hindi: चाइनीज फूड का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. दुनिया भर में चाइनीज लवर्स की कमी नहीं है. लेकिन जब इसमें चिकन और चाइनीज का ट्विस्ट शामिल कर दिया जाता है, तो ये चिकन खाने के शौकीन का भी फेवरेट बन जाता है. चिकन खाने वाले स्नैक्स, करीज और बिरयानी से लेकर सैंडविच तक में चिकन का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. चिकन को प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स माना जाता है. अगर आप भी चिकन और चाइनीज दोनों का स्वाद चाहते हैं, तो आप इस डिश को ट्राई कर सकते हैं. शेजवान चिली चिकन एक बेहतरीन रेसिपी है. जिसे आप पार्टी स्नैक्स में भी शामिल कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे घर पर बनाने की सिंपल रेसिपी.
यह डिश खाने में बहुत ही स्वाद वाली होती है. इसमें आपको काफी अलग फ्लेवर मिल जाएंगे. इसे बनाने के लिए बोनलेस चिकन का इस्तेमाल किया जाता है. इस डिश को अलग बनाने का काम शेजवान सॉस करती है जोकि काफी तीखी होती है, इस सॉस में चिकन के पीस को टॉस किया जाता है. जो लोग स्पाइसी खाने के शौकीन हैं उन्हें यह रेसिपी खूब पसंद आएगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें- खोखली होती जा रही हैं हड्डियां तो आज से ही खाना शुरू कर दें ये 2 चीजें, लोहे की तरह फौलादी बनेगी कमजोरी हड्डियां
कैसे बनाएं शेजवान चिली चिकन- (How To Make Schezwan Chilli Chicken)
शेजवान चिली चिकन को बनाने के लिए आपको बोनलेस चिकन चाहिए, काली मिर्च, साबुत लाल मिर्च, नमक, सोय सॉस, शेजवान सॉस, सिरका, तेल और हरी प्याज. सबसे पहले चिकन मे सोय सॉस, सिरका, नमक, काली मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर मैरीनेट कर लें, फिर तेल में इन्हें फ्राई करके अलग निकाल लें. इसके बाद एक पैन में थोड़ा तेल डालें साबुत लाल मिर्च डालकर भूनें, इसी के साथ इसमें लहसुन और अदरक को भी भूनें सोया सॉस, सिरका और शेजवान सॉस डालें. चिकन के पीस डालकर इस तैयार सॉस में अच्छी तरह मिलाएं और गर्मागरम सर्व करें.
डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं