विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2016

ज़्यादा चीनी के सेवन से हो रही दांतों में समस्या...

Also Read in
ज़्यादा चीनी के सेवन से हो रही दांतों में समस्या...
नई दिल्ली: कहते हैं कि चीनी एक दिन में दो छोटे चम्मच से ज़्यादा नहीं लेनी चाहिए। अगर इससे ज़्यादा मात्रा में चीनी ली जाए, तो वह आपके दांतों को नुकसान पहुंचाते हुए माटोपा तक बढ़ा सकती है। भारत में दंत स्वास्थ्य की संभावना काफी चिंताजनक हैं। चीनी युक्त पेय पदार्थ तथा जंक फूड का अत्यधिक सेवन लोगों की स्थिति को और खराब बना रहा है। चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि चीनी के ज़्यादा सेवन की आदत नशे का रूप ले रही है। इसके कारण दांतों में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

एम्स में दंत शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र के प्रमुख डॉ. ओ. पी. खरबंदा ने बताया कि “देश की करीब 80 से 90 प्रतिशत आबादी को मसूड़ों से संबंधित हल्की-फुल्की जिन्जवाइटिस की समस्या है। वहीं, 60 फीसदी लोगों को मध्य दर्जे का जिन्जवाइटिस है। करीब 50 फीसदी आबादी दांतों से संबंधित छोटी-मोटी समस्याओं से जूझ रही है।

उन्होंने बताया कि “शीतल पेय और जंक फूड, जिसमें चीनी की मात्रा काफी होती है, उनके सेवन से लोगों को अनजाने में ही चीनी का नशा हो जाता है। लोग इसके लिए बैचेन हो जाते हैं और अंतत: इससे उनका दंत स्वास्थ्य प्रभावित होता है। यह नशा, तंबाकू के नशे के समान हो सकता है, इसीलिए यह मुद्दा चिंताजनक है”।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sugar, Teeth, चीनी, दांतों को नुकसान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com