- प्रियंका चोपड़ा आजकल 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग के लिए दिल्ली में हैं
- . ‘द व्हाइट टाइगर' में उनके को-स्टार राजकुमार राव (Rajkummar Rao) होंगे.
- दौलत की चाट का लुत्फ सिर्फ सर्दी के मौसम में ही उठाया जा सकता है.
द स्काई इस पिंक में जबरदस्त अभिनय करने के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आजकल ‘द व्हाइट टाइगर' (The White Tiger) की शूटिंग में व्यस्त हैं. प्रियंका चोपड़ा जल्द ही दो नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट में नजर आएंगी. ‘द व्हाइट टाइगर' में उनके को-स्टार राजकुमार राव (Rajkummar Rao) होंगे. वहीं, सुपरहीरो फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज' में भी वह नजर आएंगी. इसके अलावा, वह कॉमेडियन मिंडी कलिंग के साथ एक दूसरी फिल्म में पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ ‘डिज्नी फ्रोजन 2' के हिंदी वर्जन में अपनी आवाज दी है. बहरहाल प्रियंका चोपड़ा आजकल नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग के लिए दिल्ली में हैं और यहां दिल्ली का फूड इंज्वॉय कर रही हैं.
Weight Loss Tip: सेब घटा सकता है मोटापा, तेजी से वजन घटाने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स...
जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वह दिल्ली की मशहूर दौलत की चाट (Daulat Ki Chaat) खाने की तैयारी में हैं. बुधवार को अदाकारा ने एक तस्वीर साझा की जिसमें कि दौलत की चाट का लुत्फ लेने की पूरी तैयारी में नजर आ रही हैं. दिल्ली के इस अवॉर्ड विनिंग रेस्तरां में यह मलाईदार मिठाई मेवों से भरी होती है और इसे 500 रुपये के नोटों के साथ सर्व किया जाता है. दौलत की चाट खाते वक्त सबसे लाजवाब पल वह होता है जब वह मुंह में जाते ही इसके घुल जाती है...
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
Winter Tips: अब तली हुई चीजों से न करें परहेज! बस अपनाएं ये ट्रिक और रहें हेल्दी
Dietary Habits: पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के साथ, पाचन को इन फूड्स से करें दुरुस्त
प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन दिया है - ''मेरी मिठाई में कैश''. इस तस्वीर को क्लिक किया है राजकुमार राव ने.
दिल्ली की गुलाबी सर्दियों में चांदनी चौक में पुरानी दिल्ली के कुछ खानसामे दूध के बड़े-बड़े कड़ाह लेकर खुले मैदान में पहुंच जाते हैं. खानसामे बड़ी सावधानी से रात भर के इस रतजगे के बाद बनाते हैं 'दौलत की चाट'. पुरानी दिल्ली में तो दौलत की चाट का अलग ही रुतबा है. कहा जाता है कि सर्दियों में चांदनी चौक गए और 'दौलत की चाट' नहीं खाई तो क्या खाया! ‘दौलत की चाट' बनाने का जो सलीका है, वह किसी रूमानी शायरी से कम नाजुक नहीं है और खास बात यह है कि दौलत की चाट का लुत्फ सिर्फ सर्दी के मौसम में ही उठाया जा सकता है.
डायबिटीज में ये 5 फूड खाना हो सकता है खतरनाक, ब्लड शुगर लेवल पर पडे़गा असर!
यूरिक एसिड में क्या खाना चाहिए? यूरिक एसिड कम करेंगे यह 4 फूड
दौलत की चाट के नाम की कहानी भी दिलचस्प है. कहते हैं कि 'दौलत' एक अरबी शब्द है और इससे यही संकेत मिलता है कि केवल धनी लोग ही इसे खा सकते हैं. क्योंकि यह दूध और मेवों से मिलकर बनती है, तो एक समय ऐसा था जब केवल राजे महाराजे और धन्ना सेठ ही इसे खा सकते थे. यह इतनी हल्की होती है कि आप चाहे जितनी मर्जी खा लें, आपका पेट नहीं भरेगा. इसलिए ही इसे दौलत की चाट कहा जाता है.
और खबरों के लिए क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं