विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा और कपिल शर्मा के बंदरों से जुड़े फनी किस्से, देसी गर्ल को बंदरिया ने मारा झापड़, कॉमेडियन की जेब में डाला हाथ

प्रियंका ने बताया था कि बचपन में एक बंदरिया ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था. वहीं, कपिल शर्मा ने शिमला के जाखू मंदिर में बंदरों की शरारतों का किस्सा सुनाया था.

प्रियंका चोपड़ा और कपिल शर्मा के बंदरों से जुड़े फनी किस्से, देसी गर्ल को बंदरिया ने मारा झापड़, कॉमेडियन की जेब में डाला हाथ
प्रियंका चोपड़ा और कपिल शर्मा के बंदरों से जुड़े फनी किस्से
NDTV

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा और कॉमेडियन कपिल शर्मा की जिंदगी से जुड़े कुछ मजेदार किस्से एक बार फिर चर्चा में हैं. द कपिल शर्मा शो में दोनों सितारों ने बंदरों से जुड़े ऐसे अनुभव शेयर किए, जिन्हें सुनकर स्टूडियो में मौजूद दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो गए थे. प्रियंका ने बताया था कि बचपन में एक बंदरिया ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था. वहीं, कपिल शर्मा ने शिमला के जाखू मंदिर में बंदरों की शरारतों का किस्सा सुनाया था.

जब बंदरिया ने प्रियंका चोपड़ा को मारा थप्पड़

प्रियंका चोपड़ा ने शो पर अपने बचपन का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था. उन्होंने बताया कि वह तीसरी कक्षा में थीं, जब लखनऊ में उनके स्कूल के पास एक पेड़ पर कई बंदर आया करते थे. एक दिन उन्होंने एक बंदरिया को खुद की सफाई करते देखा. प्रियंका को यह नजारा इतना मजेदार लगा कि वह जोर-जोर से हंसने लगीं.

प्रियंका बंदरिया की हरकत देखकर हंसते हुए उसे दूसरों को भी दिखाने लगीं. लेकिन शायद बंदरिया को उनका इस तरह हंसना पसंद नहीं आया. प्रियंका के मुताबिक, वह बंदरिया पेड़ से नीचे उतरी, उनके पास आई, एक थप्पड़ मारा और फिर वापस पेड़ पर चढ़ गई.

इस घटना को याद करते हुए प्रियंका ने शो में मौजूद अपनी मां की ओर इशारा किया और पूछा कि क्या उन्हें यह वाकया याद है. मां ने भी हांमी भरी. इसके बाद पूरा स्टूडियो ठहाकों से गूंज उठा. प्रियंका ने मजाकिया अंदाज में कपिल से कहा कि बंदरों से जुड़ा उनका भी एक खास अनुभव है, इसलिए इस मामले में दोनों की कहानी बनती है.

बंदरों ने डाला कपिल शर्मा की जेब में हाथ

कपिल शर्मा ने भी बंदरों के साथ अपने अनुभव को शेयर करते हुए शिमला के मशहूर जाखू मंदिर का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में बंदर रहते हैं. यहां आने वाले लोगों को अक्सर अपनी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि बंदर मौका मिलते ही उनके सामान उठा लेते हैं.

कपिल ने मजाकिया अंदाज में बताया कि बंदर जेबों में हाथ डालकर खाने की चीजें तलाशने लगते हैं. उन्हें चने और पॉपकॉर्न जैसी चीजों में दिलचस्पी होती है. 

यह भी पढ़ें | दलेर मेहंदी के अपमान पर फूटा राजपाल यादव का गुस्सा, कैबिनेट मंत्री को लगाई लताड़, बोले- कला खरीदी नहीं जा सकती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Kapil Sharma, The Kapil Sharma Show, Priyanka Chopra Actress, Kapil Sharma Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com